ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के डीआईजी विवेक कुमार सिंह को शासन ने (आईजी) (संयुक्त महासमादेस्टा) बना दिया है। विवेक सिंह मुख्यालय पर ही डीआईजी के पद पर आसीन थे। बीटेक,केमिकल इंजीनियर और एमबीए,मार्केटिंग की शिक्षा हासिल करने वाले विवेक सिंह ने होमगार्ड विभाग को इसलिये चुना क्योंकि इन्हें खाकी से ‘प्रेम’ था। इनकी चाहत रही कि खाकी पहनकर उस विभाग में एक नई कार्यशैली बनाना और आखिरकार शासन ने इन्हें संयुक्त महासमादेस्टा बना दिया।

बता दें कि इससे पूर्व शरत चंद्र त्रिपाठी होमगार्ड विभाग के पहले विभागीय आईजी बनाये गये थे। 1991 बैच के अधिकारी विवेक सिंह जिला कमांडेंट के पद पर हरिद्वार, सोनभद्र, बाराबंकी, प्रयागराज में तैनात रहें और वहां पर अपनी क्षमता का इन्होंने भरपूर प्रदर्शन कर विभाग के नाम को रौशन करने का काम किया। उसके बाद इन्हें वर्ष 2008 में मंडलीय कमांडेंट, होमगार्डस के पद पर पदोन्नति मिली और गोरखपुर मंडल, कानपुर मंडल, लखनऊ मंडल एवं आजमगढ़ मंडल में तैनात रहें।
सितंबर 2019 में शासन ने विवेक सिंह को (डीआईजी) डिप्टी कमान्डेंट जनरल के पद पर पदोन्नति दी। सितंबर 2019 से नवंबर 2022 तक डिप्टी कमांडेंट जनरल, प्रशिक्षण के पद पर तैनाती के पश्चात डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड मुख्यालय के पद पर तैनात कर दिये गये और अब जनवरी 2024 में इन्हें (आईजी) संयुक्त महासमादेष्टा के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुयी है।