अखिलेश यादव का रथ तेल भरने नहीं, साइकिल का पंचर बनवाने गया- केतकी सिंह


गठबंधन के सभी साथी एक जुट

बलिया: यूपी के बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। केतकी सिंह ने बलिया में PDA रथ को लेकर कहा कि अखिलेश यादव का रथ तेल भरने नहीं गया है, बल्कि साइकिल का पंचर बनवाने गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पंचर ही बनवाते रह जाएंगे।

केतकी सिंह बोलीं कि साइकिल के अंग भंग हो गए हैं। कहा कि पीडीए चाहे कोई भी समाज हो बीजेपी के साथ है। संजय निषाद के एनडीए के दरवाजे वाले बयान पर केतकी सिंह ने कहा कि संजय एनडीए के कुनबे को नहीं छोड़ कर नहीं जाएंगे, उनका आशीर्वाद पार्टी को मिलता रहेगा।केतकी ने आगे कहा कि गठबंधन के सभी साथी एक जुट है। सभी गठबंधन के साथियों का साथ मिला है तभी यूपी में सरकार बनी है। केतकी सिंह बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट भाजपा की तेजतर्रार और विपक्ष पर अपने बयानों से हमलावर रहती हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में खासा एक्टिव है।।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA रथ अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को रायबरेली से करने जा रहे हैं। ‘समाजवादी पीडीए रथ’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़) यात्रा को 2027 चुनाव की तैयारियों से लेकर जोड़ा जा रहा है। यात्रा से पहले पार्टी ने बलिया जिले में हाल ही में सांगठनिक नियुक्तियां की हैं, जिसके तहत सुनील कुमार मौर्य को बलिया का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसको 2027 चुनाव से जोड़ा जा रहा है। लाल रंग की लग्जरी बस को प्रचार रथ के तौर पर तैयार किया गया है। जिसमें ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, PDA ही परिवर्तन लाएगा’ नारा लिखा है। बस पर ‘समाजवादी PDA यात्रा’ के साथ PDA का अर्थ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक-मुस्लिम बताया गया है। पार्टी की योजना इस रथ यात्रा को बाद में पूरे प्रदेश के 75 जिलों और सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *