Breaking News: होमगार्ड विभाग में रिटायरमेंट करीब तो मुख्यालय के अफसर के साथ मिलकर ‘बटोरने’ में जुटे साहेबान… 


होमगार्ड विभाग में रिटायरमेंट करीब तो मुख्यालय के अफसर के साथ मिलकर बटोरने में जुटे साहेबान… 

होमगार्ड मुख्यालय पर बैठे ‘भ्रष्ट’ अफसर ने ‘वसूली’ के लिये ‘बेगुनाह’ को बना रहे हैं टार्गेट !

ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग को यदि ‘महाभ्रष्ट’ विभाग का शील्ड दिया जाये तो अतिशयोक्ति होगी। अभी होमगार्ड भर्ती में मेडिकल वालों के साथ मिलकर अवैध वसूली का धंधा खत्म नहीं हुआ कि दीपावली में ‘बटोरने’ का खेल तेज रफ्तार से शुरु हो गया है। कई अफसर हाल ही में रिटायरमेंट की दहलीज पर हैं। जांच के नाम पर औचक निरीक्षण की नौटंकी शुरु। मजेदार बात तो ये है कि अवैध वसूली के इस खेल में मुख्यालय पर बैठे एक अफसर,जो खुद कई मामलों में कटघरे में हैं,शामिल हैं।

किस तरह नीचले स्तर के कर्मचारियों को,जो बेगुनाह हैं,उन्हें फंसाकर लखपति बनें,इस खेल को तेज रफ्तार से अंजाम दिया जा रहा है। दीपावली के बाद Thesundayviews,com एवं Indiaexpressnews.com दागेगा नया खेला का बम, देखना ना भूलियेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *