कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक


 ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी उम्र 85 साल थी। फेफड़े की बीमारी से जूझ रही ओपी राजभर की मां ने गुरुवार को लखनऊ के केजीएमयू में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार को) वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *