ब्यूरो,बाराबंकी। बाराबंकी में मंडियों की बदहाल व्यवस्था देख कर भड़के राज्य कृषि उत्पादन परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं, उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डायरेक्टर जेपी सिंह अपने औचक निरीक्षण पर जिले में मंडी परिसर की साफ -सफाई और किसानों, व्यापारियों के बुनियादी सुविधाएं परखी।

राज्य कृषि उत्पादन परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार मंडियों का औचक निरक्षण किया। दोपहर बाद करीब दो बजे डायरेक्टर जेपी सिंह अपने दौरे पर शहर के पल्हरी बाईपास स्थित नवीन मंडी और सफ दरगंज स्थित नवीन मंडी परिसर में किए निर्माण कार्यों और किसानों, व्यापारियों दो दी जाने वाली व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मंडी में जगह- जगह गंदगी, टूटी नालियां और लंबे समय से मरम्मत न होने की स्थिति देखकर निदेशक का पारा चढ़ गया। नालियों की खराब स्थिति और उनकी मरम्मत, रंगाई-पुताई नहीं कराए जाने की बात पूछने पर कोई जिम्मेदार अधिकारी जवाब नहीं दे सके। जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।
मंडी सचिव की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जब मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रख सकते तो इस पद पर रहने का क्या औचित्य है। निदेशक ने नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव इंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं, अयोध्या मंडल के उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दौरान नवीन मंडी की सड़कों पर गड्ढे मिले। जिस पर उप निदेशक निर्माण, अयोध्या श्याम सिंह और मंडी सचिव को स्पष्ट ीकरण का नोटिस जारी किया।
निदेशक ने मंडी में धान खरीद की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। मंडी परिसर में नियमित साफ.- सफाई पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं देने और मंडी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इस औचक कार्रवाई से मंडी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।