पंकज चौधरी का अखिललेश पर वार: पीडीए का मतलब ‘परिवार की दरी बिछाने आइए’


 ब्यूरो,लखनऊ। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी समाजवादी पार्टी और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार राजनीतिक वार कर रहे हैं। अब उन्होंने पीडीए पॉलिटक्स का नया मतलब समझाया है। उनके मुताबिक पीडीए का मतलब पी परिवार की, डी दरी बिछाने और एक का मतलब आइए है।

पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया है। समझिए कि मसीहा की तख्ती गले में लटका, घूम रहे लोग कैसे समाजवाद के नाम पर परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड चला रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष पद- परिवार के लिए आजीवन आरक्षित

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी – परिवार के लिए आजीवन

आरक्षित सांसद पद – परिवार के सदस्यों के लिए प्राथमिकता

विधायक पद – परिवार के लिए विशेष कोटा

विधान परिषद- परिवार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

संगठन के बड़े पद-परिवार की सहमति और कृपा पर निर्भर

राजनीतिक विरासत – परिवार के भीतर ही हस्तांतरित

पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका – नारे लगाइए, दरी बिछाइए, और परिवार की पालकी उठाइए।

गौरतलब है कि इससे पहले पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अखिलेश यादव को 12 दिसंबर की जगह 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर पहले माफ़ी मांगनी चाहिए। इसके बाद रामलला का दर्शन करना चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा था कि अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैतरा नहीं है सच्चा पश्चाताप है तो अखिलेश यादव पहले छह दिसंबर को अयोध्या जाएं और रामभक्तों की हत्या के महापाप के लिए माफ़ी मांगें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *