भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं


राष्ट्रीय टीम में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह

BJP’s new team news: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, डॉ. भोला सिंह व संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। अमर पाल मौर्या को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, डॉ. भोला सिंह व संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। सबसे प्रमुख बदलाव सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर है, जहां अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। हालांकि, अमित मालवीय पार्टी के राष्ट्रीय आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। यानी डिजिटल संगठन में उनकी भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी अलग कर दी गई है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नितिन नवीन के नेतृत्व में बनाई गई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। बी.एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, डॉ. भारती प्रवीण पवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं। कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस सूची में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के नेताओं को जगह दी है। भाजपा की नई टीम में आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल को इस पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *