लखनऊ। जीरो फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘लाइफ आफ्टर रिटायरमेंट’ की शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार और सराहना मिलने के बाद पूरी टीम ने इस सफ लता का जश्न मनाया। फिल्म के मुख्य कलाकार अखिलेश श्रीवास्तव एवं हरजीत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं फिल्म का निर्देशन रतन शर्मा द्वारा किया गया,जिनके निर्देशन और प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं टीम सदस्य रोहित श्रीवास्तव,अजीत शुक्ला, राज शुक्ला,कनिष्क,सुनील राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में द संडे व्यूज़ के स्टेट हेड संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने पूरी टीम को फिल्म की सफ लता पर शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों का निर्माण समाज के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आता है।
सक्सेस पार्टी के दौरान पूरी टीम ने एक- दूसरे को बधाई दी और खुशी के इस खास मौके को यादगार बनाया। संगीत, मनोरंजन और उत्साह से भरे इस आयोजन में सभी ने मिलकर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। दर्शकों द्वारा मिल रहे अपार प्रेम ने लाइफ आफ्टर रिटयमेंट को एक सफ ल और चर्चित फि ल्म बना दिया है।