
कन्नौज। विवेक दिक्षित: समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कन्नौज जिले पहुचे। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत। अखिलेश यादव ने कन्नौज के अलग अलग स्थानों पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा बनाए जा रहे लव जिहाद कानून पर तंज कसते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे पहले यह कानून बनाना चाहिए, वह जगह बतानी चाहिए जहां किसानों की आय दोगुनी होगी।

क्या वह कभी ऐसा कानून बनाएंगे, जिसे पढ़ा लिखा नौजवान को रोजगार मिल जाए, नौकरी मिल जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि कोई ऐसा क्षेत्र बचा नहीं है। जिसको भारतीय जनता पार्टी ने खत्म ना कर दिया हो शक्ति मिशन केवल कन्नौज नहीं अगर उत्तर प्रदेश के आंकड़े निकल कर देखोगे तो सिर्फ 4 वर्षों में सबसे ज्यादा हमारी बहनों पर माताओं पर अत्याचार अन्याय हुआ है। तमाम गंभीर घटनाएं हुई हैं अगर आंकड़े देखेंगे तो 4 साल में दुगने अत्याचार अन्याय हुए महिलाओं पर तो बताओ यह सरकार क्या कर रही है।

केवल विज्ञापन पर सरकार पैसा खर्च कर रही है अगर यही खर्च पुलिस पर कर दें व्यवस्था को अच्छा करने में कर दे तो शायद हमारी माताओं बहनों को कानूनी मदद मिलेगी लेकिन अन्याय और अत्याचार जिस तरह से बड़ा है बेटियों के साथ जो जगन ने घटनाएं हो रही हैं। बलात्कार हो रहा है क्या कोई कल्पना कर सकता है कि आज के युग में जो इतना इंटरनेट चल रहा है इतनी आधुनिकता आ गई है उसके बाद हमारी बेटियों को ऐसा सहना पड़ रहा है। यह सब सरकार की नाकामी है कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने सो नंबर को बदल कर 112 नंबर इसलिए कर दिया है कि इस गाड़ी को खुली छूट है कि जहां से जाओ लूट ले आओ।
एमएलसी चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारे प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अगर बीमारी नहीं होती है तो हमारे प्रत्याशी स्नातक एमएलसी का चुनाव जीतेंगे। बिहार चुनाव में महागठबंधन के फेल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि वहां पर कितनी बड़ी बीमारी हुई मीडिया ने भी दबी आवाज में स्वीकारा कि ऐसी बीमारी उन्होंने कहीं नहीं देखी। 2022 विधानसभा चुनाव में परिवार में चल रहे मतभेद को समाप्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इटावा में इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा किस बार में भरोसा दिला कर जा रहा हूं कि 2022 विधानसभा चुनाव में छिबरामऊ कन्नौज विधानसभा सीट भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी जीतेगी जिले के तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।