![](http://karmakshetratv.in/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Image-2020-08-12-at-2.26.24-PM-1024x473.jpeg)
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर पुलिस ने सुदीक्षा भाटी के गुनाहगारों का पता लगाने के लिए इलाके के कई गांवों से डेढ़ दर्जन से अधिक बाईके कब्जे में ले लिए। पुलिस सुदीक्षा भाटी कांड में बार-बार दावा कर रही है कि मामला हादसे का था, छेड़छाड़ का नहीं था। बुलंदशहर के एसएसपी का दावा है की प्रारंभिक तहरीर और पूछताछ व पुलिस की जांच में अभी तक छेड़छाड़ के तथ्य नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कारवाही करने का दावा कर रही है।
![](http://karmakshetratv.in/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Image-2020-08-12-at-2.26.24-PM-1-1024x473.jpeg)
बुलंदशहर के औरंगाबाद कोतवाली में खड़ी लगभग यह डेढ़ दर्जन बुलेट मोटरसाइकिल सिर्फ इसीलिए खड़ी है, ताकि बुलंदशहर पुलिस सुदीक्षा के गुनहगारों का पता लगा सके। बुलंदशहर के एसएसपी की माने तो परिवहन विभाग की मदद से बुलंदशहर पुलिस जनपद के तमाम बुलेट मोटरसाइकिलओ को थाने में इकट्ठा करने में जुटी है। ताकि सुदीक्षा के असली गुनहगारों का पता लगाया जा सके।
![](http://karmakshetratv.in/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Image-2020-08-12-at-2.26.23-PM-1024x473.jpeg)
हालांकि बुलंदशहर पुलिस सुदीक्षा मामले को हादसा ही बता रही है। पुलिस का दावा है कि अभी तक कि जांच में पुलिस को छेड़छाड़ के तथ्य नही मिले है। पुलिस का दावा है कि पुलिस किसी अज्ञात को क्यो बचाएगी। एसएसपी में बताया कि यदि छेड़छाड़ की बाते जांच में आती है तो जांच कर कारवाही की जाएगी।