योगी राज में ‘करप्शन’ पर मौज करने वाले अफसरों पर विभागीय मंत्री की मेहरबानी, सरकार की साख दांव पर

संजय श्रीवास्तव
लखनऊ। यूपी में योगी राज में ‘करप्शन’ का पलड़ा ही ‘जीरो टॉलरेंस’ पर भारी पड़ता जा रहा है। अधिसंख्य विभागो का यही हाल है लेकिन होमगार्ड विभाग में तो मानों भ्रष्टïाचार की नई-नई कहानियां लिखने में माहिर अफसर ही विभागीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति के ‘गुड टीम’ में शामिल हो गये हैं। ‘द संडे व्यूज़’ के खुलासे के बाद तेज तर्रार एसीएस राजेश कुमार सिंह ने मृतक आश्रितों की भर्ती में सभी की लंबाई 157.7 करने के प्रकरण में विजिलेंस कां जांच सौंप दी है। यदि ईमानदारी से जांच हुई तो आईजी, पुलिस, डीआईजी, होमगार्ड, एसएसओ,जेएसओ एवं स्टेनो,डीजी की गर्दन नपेंगी। मुख्यालय पर बैठे अधिसंख्य अफसरों के खिलाफ भी एक नहीं दर्जनों विजिलेंस जांच बैठी थी लेकिन जांबाजों ने जांच अधिकारियों के मुंह पर ‘कर्रा नोटों’ के बंडल मारकर मामला रफा-दफा करवा दिया। देखते हैं, नटुओं की भर्ती में क्या होता है…।

अब बात करते हैं (आन्हर) अंधों की भर्ती पर…। मुख्यालय पर तैनात माननीय के सबसे चहेते बनने की गलतफहमी पाले एक अफसर ने तो हद पार कर दी। कर्मचारियों ने बताया कि दक्षिणा की भूख उनमें इस कदर है कि आव देखा न ताव आन्हर की भर्ती कर ली। अब देखना है कि मुख्यालय पर बैठे साहेब ‘नटुओं’ और ‘आन्हर’ की भर्ती कर खाकी को बदनाम करने वाले इन अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर चुप्पी साध कर नौकरी करेंगे।
शीघ्र खुलासा करेंगे ‘आन्हर’ पर मेहरबानी बरतने वाले आंखों वाले साहेब की कहानी। भ्रष्ट अफसरों पर ‘द संडे व्यूज़’ का प्रहार यदि आपलोगों को मजा देता है तो सब्सक्राईब,लाईक जरुर कीजियेगा