The Sunday Views, Author at The Sunday views

पीएम मोदी ने मंच से की सीएम की तारीफ, कहा- प्रदेश में बदल गया है माहौल
अब यूपी बदल रहा है

लखनऊ ।  लखनऊ में हुए कौशल विकास के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की स्किल के विकास की बात की। उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी छात्रों को स्किल सिखाते हैं। हम लगातार यह बात सुनते आ रहे हैं कि एआई नौकरी को खत्म कर देगा। पर ऐसा कोई एआई नहीं होगा जो स्किल की जगह ले लें।

विश्व में जब कोई शहर अपने को विकसित करता है तो उसे स्किल वाले लोग चाहिए होते हैं। जितने भी विकासशील देश हैं उसमें से हुनरमंद लोगों की आवश्यकता है। अब समाज बदल रहा है उसे डिग्री की चाहिए हुनरमंद लोग चाहिए। आपके पास क्या डिग्री है इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप कितने हुनरमंद हैं।

अपनी बात को साबित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने लोगों से अपील की थी कि सोना मत खरीदो। उन्होंने सोना खरीदना कम किया। आज सोने के दाम टूट गए हैं। आपने मोदी की बात मानी तो ऐसा हुआ। एक बात की घोषणा मैं फिर कर रहा हूं कि आने वाले समय में कागज की डिग्री से ज्यादा इस बात का महत्व होगा कि आपके पास हुनर क्या है। आपका हुनर आपकी डिग्री से भी बड़ा हो जाएगा।

पीएम ने वाराणसी के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अब यूपी बदल रहा है। अब यह पहले वाला प्रदेश नहीं है। रात में काम करने वाली एक लड़की ने मुझसे कहा कि अब वह रात के 11 बजे से आसानी से अपने घर चली जाती है। पहले ऐसा नहीं था। यूपी में रहने वाले लोग जानते हैं कि कि रात में बेटी के घर आने का क्या मतलब होता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था का यह माहौल योगी आदित्यनाथ की वजह से बन पाया।

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने कौशल आधारित व्यवस्था को समाप्त किया। मैकाले ने देश की व्यवस्था को तबाह किया और उस शिक्षा व्यवस्था ने देश के कौशल को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने केवल क्लर्क तैयार करने का काम किया। आज जब कोई बच्चा आईटीआई में प्रवेश लेता है, तो माता-पिता यह बात छिपाते हैं, लेकिन अब इस मानसिकता को खत्म करना होगा। जितना सम्मान आईआईटी के विद्यार्थियों को मिलेगा, उतना ही सम्मान आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी ने स्किल इंडिया का महाभियान शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से भारत की प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देना था। ताकि योग्य व्यक्तियों को अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सबसे अधिक युवा यूपी में निवास करते हैं। यह योजना उनके लिए बहुत लाभकारी साबित हुई। यूपी में इस स्किल मिशन अभियान को तेजी से बढ़ाने का काम किया है। यूपी में इस दौरान 17 लाख युवाओं को कौशल विकास माध्यम से प्रशिक्षित करने का काम किया। इसमें से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। प्रदेश की 150 आईटीआई को टाटा के साथ मिलकर बेहतर और आधुनिक बनाने का प्रयास किया। इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप यहां पाठ्यक्रम में नवीनता लाई गई।

The post पीएम मोदी ने मंच से की सीएम की तारीफ, कहा- प्रदेश में बदल गया है माहौल appeared first on The Sunday views.

video- मां की अंतिम विदाई में रो पड़े सीएम योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए
प्रतीक पाठक

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अपने घर से माता सावित्री देवी की अर्थी लेकर योगी आदित्यनाथ निकल गए हैं। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। 89 वर्षीय सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली थी।शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर किए जाने का कार्यक्रम है।

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश में और एक बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। योगी बीती 7 मई को पंचूर गांव पहुंचे थे और 8 मई को वापस चले गए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी मां से अंतिम बार मुलाकात की थी। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर किया जाएगा, यही पंचूर गांव का पैतृक घाट है।

सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही पंचूर गांव में नाते-रिश्तेदार उमड़ने लगे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पसर गई। वहीं, शाम को योगी भी गांव पहुंच गए। उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। भावुक स्थिति में उन्होंने परिजनों से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, योगी अंतिम संस्कार के बाद ही लौटेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों और मुख्यमंत्री के दायित्वों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई।मां के अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

The post video- मां की अंतिम विदाई में रो पड़े सीएम योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए appeared first on The Sunday views.

आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि
A Festival of Faith Chhath puja :  छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी आज डूबते हुए सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करेंगे। छठ पूजा में संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर छठी मैया और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन माने जाने वाले जरूरी नियम।

संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला प्रमुख लोकपर्व है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना किया जाता है और तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर 2026, रविवार को दिया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचेंगे और अस्त होते सूर्य देव की पूजा करेंगे।

छठ पूजा में सूर्यास्त के समय अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के सूर्यास्त के समय के अनुसार अर्घ्य देने की तैयारी करें। हम आपको यहां पर अनुमानित समय बता सकते हैं कि लगभग कितने समय पर सूर्यअस्‍त होना शुरू होगा, जब आप संध्‍या अर्घ्‍य दे पाएंगी।

दिल्ली: शाम 05:28 बजे के लगभग

पटना: शाम 05:01 बजे के लगभग

अन्य शहर: शाम 5 बजे से 5 बजकर 30 मिनट के बीच सूर्य अस्‍त हो सकता है।

संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व

छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संध्या अर्घ्य देने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। व्रती अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए छठी मैया से प्रार्थना करते हैं। इस दिन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। चारों तरफ छठी मैया के गीत सुनाई देते हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।

संध्या अर्घ्य की पूजा विधि

संध्या अर्घ्य के लिए सबसे पहले पूजा की सामग्री तैयार करें। बांस के सूप और दौरे में ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, नारियल, केला, सुथनी और अन्य मौसमी फल रखें। इसके साथ पूजा की जरूरी सामग्री भी तैयार कर लें।

सभी प्रसाद और पूजा सामग्री को सूप में सजाकर परिवार के सदस्यों के साथ छठ घाट पर जाएं। घाट पर साफ-सफाई का ध्यान रखें और पूजा के लिए निर्धारित स्थान पर खड़े हों।

अर्घ्य देने के समय व्रती नदी, तालाब या जलाशय के पानी में अपनी सुविधा और सुरक्षा के अनुसार खड़े होते हैं। कई व्रती कमर तक पानी में खड़े होकर पूजा करते हैं।

सूर्यास्त के समय सूप में रखे प्रसाद के साथ सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव का ध्यान करें और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। अपनी परंपरा के अनुसार सूर्य मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

अर्घ्य देने के बाद घाट पर दीपक जलाएं। कई श्रद्धालु रात में भजन-कीर्तन और जागरण करते हैं। इस दौरान छठी मैया के गीत गाए जाते हैं।

संध्या अर्घ्य के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

छठ पूजा में खरना के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दौरान व्रती अन्न और जल ग्रहण नहीं करते। व्रत को पूरी श्रद्धा और अपनी क्षमता के अनुसार रखें।

छठ पूजा में पवित्रता का विशेष महत्व है। प्रसाद बनाते समय रसोई और पूजा की जगह को साफ रखें। पूजा सामग्री को भी स्वच्छ स्थान पर रखें।

छठ पूजा के दौरान घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें। तामसिक भोजन से परहेज करें और मन में अच्छे विचार रखें।

ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद को पूरी श्रद्धा से तैयार करें। प्रसाद बनाते और बांटते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

The post आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि appeared first on The Sunday views.

तुम मंडी सचिव के लायक नहीं हो, सस्पेंड करो इसको- जितेन्द्र प्रताप सिंह-डायरेक्टर
ब्यूरो,बाराबंकी। बाराबंकी में मंडियों की बदहाल व्यवस्था देख कर भड़के राज्य कृषि उत्पादन परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं, उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डायरेक्टर जेपी सिंह अपने औचक निरीक्षण पर जिले में मंडी परिसर की साफ -सफाई और किसानों, व्यापारियों के बुनियादी सुविधाएं परखी।

राज्य कृषि उत्पादन परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार मंडियों का औचक निरक्षण किया। दोपहर बाद करीब दो बजे डायरेक्टर जेपी सिंह अपने दौरे पर शहर के पल्हरी बाईपास स्थित नवीन मंडी और सफ दरगंज स्थित नवीन मंडी परिसर में किए निर्माण कार्यों और किसानों, व्यापारियों दो दी जाने वाली व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मंडी में जगह- जगह गंदगी, टूटी नालियां और लंबे समय से मरम्मत न होने की स्थिति देखकर निदेशक का पारा चढ़ गया। नालियों की खराब स्थिति और उनकी मरम्मत, रंगाई-पुताई नहीं कराए जाने की बात पूछने पर कोई जिम्मेदार अधिकारी जवाब नहीं दे सके। जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।

मंडी सचिव की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जब मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रख सकते तो इस पद पर रहने का क्या औचित्य है। निदेशक ने नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव इंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं, अयोध्या मंडल के उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दौरान नवीन मंडी की सड़कों पर गड्ढे मिले। जिस पर उप निदेशक निर्माण, अयोध्या श्याम सिंह और मंडी सचिव को स्पष्ट ीकरण का नोटिस जारी किया।

निदेशक ने मंडी में धान खरीद की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। मंडी परिसर में नियमित साफ.- सफाई पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं देने और मंडी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इस औचक कार्रवाई से मंडी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

The post तुम मंडी सचिव के लायक नहीं हो, सस्पेंड करो इसको- जितेन्द्र प्रताप सिंह-डायरेक्टर appeared first on The Sunday views.

पंकज चौधरी का अखिललेश पर वार: पीडीए का मतलब ‘परिवार की दरी बिछाने आइए’
ब्यूरो,लखनऊ। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी समाजवादी पार्टी और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार राजनीतिक वार कर रहे हैं। अब उन्होंने पीडीए पॉलिटक्स का नया मतलब समझाया है। उनके मुताबिक पीडीए का मतलब पी परिवार की, डी दरी बिछाने और एक का मतलब आइए है।

पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया है। समझिए कि मसीहा की तख्ती गले में लटका, घूम रहे लोग कैसे समाजवाद के नाम पर परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड चला रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष पद- परिवार के लिए आजीवन आरक्षित

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी – परिवार के लिए आजीवन

आरक्षित सांसद पद – परिवार के सदस्यों के लिए प्राथमिकता

विधायक पद – परिवार के लिए विशेष कोटा

विधान परिषद- परिवार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

संगठन के बड़े पद-परिवार की सहमति और कृपा पर निर्भर

राजनीतिक विरासत – परिवार के भीतर ही हस्तांतरित

पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका – नारे लगाइए, दरी बिछाइए, और परिवार की पालकी उठाइए।

गौरतलब है कि इससे पहले पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अखिलेश यादव को 12 दिसंबर की जगह 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर पहले माफ़ी मांगनी चाहिए। इसके बाद रामलला का दर्शन करना चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा था कि अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैतरा नहीं है सच्चा पश्चाताप है तो अखिलेश यादव पहले छह दिसंबर को अयोध्या जाएं और रामभक्तों की हत्या के महापाप के लिए माफ़ी मांगें।

The post पंकज चौधरी का अखिललेश पर वार: पीडीए का मतलब ‘परिवार की दरी बिछाने आइए’ appeared first on The Sunday views.

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश ने खोले पत्ते,17 नवंबर को सपा-कांग्रेस की बड़ी बैठक
कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी हैं, हमारे संबंध बहुत अच्छे

2022 में 399 सीटों पर लड़ी थी कांग्रेस, 387 पर जब्त हुई थी जमानत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर 17 नवंबर को लखनऊ में अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आमने-सामने बैठकर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे। बैठक से पहले अखिलेश यादव ने खुलासा किया है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों की मांग की है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं।

सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही यह तय कर लिया है कि उसे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। कांग्रेस के साथ तालमेल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं।अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस ने 100 से ज्यादा यानी 181 सीटों की मांग रखी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने जा रहे हैं।

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती से बातचीत या उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल करने की अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया। अखिलेश ने कहा, ‘मैं कभी भी अलायंस में रहकर दूसरे अलायंस के बारे में नहीं सोचता हूं।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस समय इंडिया गठबंधन बना था, उस समय जो दल साथ थे, वे आज भी गठबंधन में साथ दिखाई दे रहे हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सीटों के तालमेल पर औपचारिक बातचीत से पहले ही समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। एक ओर कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए बराबर का साझेदार बनने की मांग किए जाने की चर्चा है। वहीं, सपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस की जमीनी स्थिति का विस्तृत डोजियर तैयार किया है।

हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग किए जाने की बात कही है।समाजवादी पार्टी का रुख है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा केवल संख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता और संबंधित क्षेत्रों में संगठन की मजबूती को भी आधार बनाया जाना चाहिए।

सपा की ओर से तैयार किए गए चुनावी विश्लेषण में 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रमुख आधार बनाया गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कुल 403 में से 399 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।इनमें पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास और महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि केवल चार सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे।

चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने जिन 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 387 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पूरे प्रदेश में पार्टी को कुल 21.51 लाख वोट मिले थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की केवल 46 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार 10 हजार से अधिक वोट हासिल कर सके थे।इन्हीं आंकड़ों को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अपना पक्ष तैयार कर रही है। अब 17 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा होगी।

The post यूपी चुनाव 2027: अखिलेश ने खोले पत्ते,17 नवंबर को सपा-कांग्रेस की बड़ी बैठक appeared first on The Sunday views.

‘रामायणम्’ के 9 दिन, बॉक्स ऑफिस पर बने 12 अद्भुत रिकॉर्ड
Ramayan Movie: राइज ऑफ अ लीजेंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया। इसने टिकट बिक्री, IMAX कलेक्शन और रोजाना की हिंदी बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने अपने पहले सात दिनों में कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें किसी हिंदी फिल्म के लिए सोमवार का अब तक का सबसे ज़्यादा कलेक्शन, और मंगलवार तथा बुधवार के रिकॉर्ड आंकड़े शामिल हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म ने रिलीज के 9 दिन बाद कई रिकॉर्ड बनाए हैं, आइए उन सबको बताते हैं।

रामायणम्’ ने बुकमायशो पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक ही दिन में अब तक की सबसे ज़्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। एक ही दिन में इसके 16.60 लाख टिकट बिके। इस फिल्म ने प्लेटफॉर्म पर पहले सोमवार को भी सबसे ज़्यादा टिकट बिकने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें इतने ही टिकटों की बिक्री हुई। ‘रामायणम्’ बुकमायशो  पर लगातार चार दिनों तक 10 लाख से ज़्यादा टिकट बेचने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि से पता चलता है कि रिलीज़ के दिन के बाद भी सिनेमाघरों में इस फ़िल्म की ज़बरदस्त मांग बनी रही।

एडवांस बुकिंग समेत कुल 54.76 लाख टिकट बिकने के साथ, ‘रामायणम्’ ने हिंदी फिल्मों के बीच ओपनिंग वीकेंड पर टिकट बिक्री के मामले में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया। पहले वीकेंड के दौरान दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी बनी रही, जिससे यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग में से एक बन गई।

किसी भारतीय फिल्म के लिए दुनिया भर में सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग

‘रामायणम्’ ने किसी भारतीय फिल्म के लिए दुनिया भर में सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग दर्ज की, जिसमें लगभग 6 मिलियन डॉलर (करीब 56.25 करोड़ रुपये) की कमाई हुई। यह उपलब्धि प्रीमियम लार्ज-फॉर्मेट थिएट्रिकल मार्केट में भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित हुई।

एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म

बॉक्स-ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, अपने पांचवें दिन ‘रामायणम्’ भारत में एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई। इससे पहले, केवल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने ही यह मुकाम हासिल किया था।

किसी हिंदी फिल्म के लिए मंगलवार की सबसे ज्यादा कमाई

सप्ताह के दिनों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, ‘रामायणम्’ ने मंगलवार को (जो कि फिल्म का छठा दिन था) भारत में 78.21 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। फिल्म ने मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बनाया, और ‘गदर 2’ के लगभग 55 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

लगातार तीन दिनों तक ‘वीक-डे’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड

‘रामायणम्’ की पहले हफ्ते की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह रही कि इसने लगातार तीन दिनों तक ‘वीक-डे’ कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने सोमवार को 95 करोड़ रुपये, मंगलवार को 78.21 करोड़ रुपये और बुधवार को 61.10 करोड़ रुपये की कमाई की। आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने लगातार तीन ‘वीक-डे’ (सप्ताह के दिनों) में इस तरह के ऑल-टाइम कलेक्शन रिकॉर्ड नहीं बनाए थे।

‘रामायणम्’ का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रामायणम्’ ने अपने पहले सात दिनों में, केवल हिंदी वर्जन से भारत में कुल 409.56 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। सभी भाषाओं के वर्जन को मिलाकर, नौवें दिन की सुबह तक फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) लगभग ₹1,111.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बाद, यह मुकाम हासिल करने वाली यह तीसरी सबसे तेजी से कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

‘रामायणम्’ के साथ रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘रामायणम्’ ने ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ते हुए रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ ने 2023 में अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 63.80 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी। लगभग 64.85 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ, ‘रामायणम्’ अब ‘एनिमल’ से आगे निकल गई है।

2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर, ‘दृश्यम 3’ को पीछे छोड़ा

‘रामायणम्’ ने 2026 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्मों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने कथित तौर पर अपनी ओपनिंग वाले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वैश्विक स्तर पर 1,000 करोड़ पार करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म

यह फिल्म नौ दिनों में 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई, और नौवें दिन तक इसकी कुल वैश्विक कमाई ₹1,111.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद आती है।

500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म

‘रामायण: पार्ट 1’ ने सिनेमाघरों में अपने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज सात दिनों में 500 करोड़ रुपये की घरेलू नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही, यह भारत में इतनी तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

The post ‘रामायणम्’ के 9 दिन, बॉक्स ऑफिस पर बने 12 अद्भुत रिकॉर्ड appeared first on The Sunday views.

ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं बच्चन परिवार की दिवाली में
मुंबई । आम हो या फिर खास सोशस मीडिया पर इस समय दिवाली की तस्वीरें ही छाई हुई हैं। बॉलीवुड सितारों का परिवार के साथ शानदार अंदाज देखने को मिला रहा है, तो बच्चन परिवार की देसी रंग में रंगी दिवाली की झलक नव्या नवेली नंदा ने दिखाई। जिसमें श्वेता बच्चन भाई अभिषेक बच्चन के साथ फुलझड़ी जलाती नजर आईं, तो आराध्या बच्चन का कजिन अगस्त्य नंदा के साथ प्यारा बॉन्ड दिखा। वहीं, नव्या का मॉडर्न देसी ग्मैल भी छा गया।

सभी का त्योहार के दिन देसी रूप शानदार लगा, तो तस्वीरों में बच्चन बहुरानी ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं, जिनके लाल साड़ी वाले लुक को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फैंस ने खूब प्यार दिया। जहां वह अभिषेक के साथ देसी रूप में दिखीं। वहीं, नव्या की शेयर की तस्वीरों में उन्हें न पाकर फैंस भी सवाल करने लगे कि वह किसी फोटो में क्यों नहीं है। हालांकि, यहां श्वेता का चमचमाता हार नजरों में आ गया।

सफेद कपड़ों में दिखे अभिषेक, आराध्या और अगस्त्य

नव्या की दिवाली फोटोज में बेशक सब साथ नजर नहीं आए, लेकिन तीन लोगों का लुक एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गया। अभिषेक और आराध्या का चिकनकरी कढ़ाई से सजे कुर्ते में देसी अंदाज शानदार लगा। जहां अभिषेक के कुर्ते को सेक्विन से चमक मिली, तो इसे उन्होंने प्लेन पजामा के साथ पेयर किया।

वहीं, माथे पर सिल्वर स्टोन बिंदी लगाए बेटी भी सफेद कुर्ता पहने अगत्स के साथ प्यारी लगीं। जिनके कुर्ते पर चेकर्ड पैटर्न के साथ फ्रंट में जियोमेट्रिक पैटर्न बने हैं। हालांकि, यहां लाइमलाइट श्वेता के हार और नव्या के दो अलग- अलग रूप ने लूटी।​

श्वेता बच्चन का दिखा ट्रेडिशनल अंदाज

श्वेता बच्चन सिल्क के कुर्ते में रॉयल नजर आ रही हैं, जिसके फैब्रिक में आती शाइन इसे फेस्टिव टच दे रही है। इस पर गोल्डन शेड से फ्लोरल पैटर्न बने हैं, जो भी लुक में ब्लिंग ऐड कर गए। वी- नेकलाइन वाले हाफ स्लीव्स लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ते के साथ उन्होंने मैचिंग पैटर्न वाला फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ स्टाइल किया। जिसमें उनका स्टाइलिश रूप बढ़िया लगा, लेकिन यहां उनके कपड़े से ज्यादा नजरें चमचमाते हीरों के हार पर टिक गईं। ​

नेकलेस बन गया हाइलाइट

​श्वेता के लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट उनका स्टेटमेंट नेकलेस बना। हीरों से सजा यह नेकलेस उनकी नेकलाइन को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, जिसका भारी- भरकम डिजाइन काफी रॉयल लगा। इसके साथ उन्होंने छोटे स्टड इयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट व बैंगल्स कैरी किए हैं। खास बात यह है कि नेकलेस के रिच डिजाइन के बावजूद बाकी की जूलरी को सटल रखा गया है, जिससे पूरा लुक बैलेंस्ड लग रहा है।​

रेड आउटफिट में स्टनिंग लगीं नव्या

​नव्या के लुक की बात करें, तो दिवाली के लिए उन्होंने रेड कलर का बेहद स्टनिंग आउटफिट पिक किया। जिसका इंडो वेस्टर्न टच उनके देसी लुक में मॉडर्न फील ला रहा है। उन्होंने रेड कलर का शिमरी स्वीवलेस टॉप पहना, जिसमें हॉल्टर नेकलाइन और फ्रंट कटआउट डिटेलिंग उनके लुक को खास बना रही है। इस पर रेड सेक्विन से क गई डिटेलिंग लुक में परफेक्ट ब्लिंगी टच जोड़ रही है, तो साथ में उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड प्लेन बॉटम पेयर किया है। जिसके साथ खुले बाल, मिनिमल जूलरी और चेहरे पर प्यारी- सी मुस्कान के साथ नव्या के फेस्टिव लुक में एलिगेंस और ग्लैमरस का परफेक्ट बैलेंस बना।​

साड़ी में नव्या लगीं सुंदर

नव्या ने साड़ी में भी अपनी दिवाली पार्टी वाली फोटो शेयर की, जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने शिमरी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज के साथ खूबसूरत वाइट साड़ी पहनी है, जिसे बेहद ग्रेसफुल तरीके से ड्रेप किया गया है। जहां वी- नेक ब्लाउज पर वाइट पर्ल्स और स्टोन्स से हुई डिटेलिंग बेहद स्टनिंग लगी। इस साड़ी लुक को नव्या ने स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें डायमंड की चमक के साथ ग्रीन पियर ड्रॉप स्टोन का कॉम्बो सुंदर लग रहा है और लुक में कलर कंट्रास्ट ऐड कर गया।​

क्या कहना है लोगों का ?

जहां नव्या के ग्लैमरस लुक्स की लोग तारीफ कर रहे हैं और दिवाली की बधाई दे रहे हैं, तो उनकी मामी ऐश्वर्या को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘तुम्हारी मामी कहां हैं, बस पूछना चाहते हैं क्योंकि वो किसी फोटो में नहीं है’, तो दूसरा कमेंट है, ‘क्यों ऐश्वर्या को कभी शामिल नहीं किया जाता?’ यही नहीं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नहीं है, लेकिन ध्यान सबका ऐश पर रहा, तो एक यूजर कमेंट करके पूछा, ‘पा(अमिताभ) कहां है?’​

The post ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं बच्चन परिवार की दिवाली में appeared first on The Sunday views.

‘सत्ता’, ‘शादी’ और ‘संगीन’ आरोप: मंत्री रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू का विवाद अब ‘गिरफ्तार’
मैथिली आनंद

Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya News : करीब 22 साल के वैवाहिक रिश्ते में ऐसा भूचाल आया कि मामला पुलिस, एसआईटी और हाईकोर्ट तक पहुंच गया। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने ही पति पर घरेलू उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक टिप्पणी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ गिरधारी लाल साहू ने आरोपों को नकारते हुए पत्नी पर ही सवाल खड़े किए। अब 7 नवंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आखिर इस पूरे विवाद की कहानी क्या है ? उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों एक ऐसा मामला चर्चा के केंद्र में है,जिसने सत्ता,परिवार, वैवाहिक रिश्तों और कानून के बीच कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला है प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी का।जिस रिश्ते की शुरुआत वर्ष 2004 में विवाह के साथ हुई थी, वह आज गंभीर आपराधिक आरोपों और पुलिस कार्रवाई के बीच खड़ा है।

इस कहानी में केवल पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं है, बल्कि इसमें कथित घरेलू हिंसा, दूसरी शादी की जानकारी छिपाने, कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करने और हत्या की साजिश जैसे आरोप भी शामिल हैं। मामला तब और सुर्खियों में आ गया, जब खुद एक मंत्री ने सार्वजनिक रूप से अपने पति के खिलाफ आवाज उठाई।

15 अक्टूबर: जब मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा इस पूरे प्रकरण का बड़ा मोड़ 15 अक्टूबर 226 को आया। रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि साहू ने विवाह के समय अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी उनसे छिपाई थी। रेखा आर्या के मुताबिक, वर्ष 2004 में विवाह के बाद उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली। मंत्री ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए। शिकायत में यह भी कहा गया कि उनके पति दूसरी महिला के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। इन आरोपों के साथ ही रेखा आर्या ने कुछ कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक कीं। इन रिकॉर्डिंग को लेकर दावा किया गया कि इनमें हत्या की साजिश से संबंधित बातचीत है। हालांकि, इन ऑडियो की प्रामाणिकता का अंतिम निर्धारण जांच और फोरेंसिक परीक्षण से ही हो सकता है।

कंपनियों से हटाने का आरोप:

विवाद का दूसरा बड़ा पहलू इस मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाए जाने का भी है। रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उन्हें बिना जानकारी और सहमति के कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया गया। शिकायत के अनुसार, जिन कंपनियों में यह कथित हेरफेर हुआ, उनमें देवों के देव महादेव, बनखंडी रुद्राक्ष धाम, श्री अंबे ऑटो डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री बनखंडी धाम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। मंत्री का आरोप था कि उन्हें निदेशक पद से हटाने के बाद उनके पति के भतीजे सतेंद्र राठौर को इन कंपनियों में निदेशक बना दिया गया। इस शिकायत ने मामले को केवल घरेलू विवाद तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसमें कथित वित्तीय अनियमितता और दस्तावेजों की जालसाजी का पहलू भी जुड़ गया।

पति ने भी खोला मोर्चा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

रेखा आर्या की शिकायत के बाद गिरधारी लाल साहू की ओर से भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया। उन्होंने पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया और खुद को निर्दोष बताया। साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेखा आर्या की कथित 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके खिलाफ सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग एआई के माध्यम से तैयार की गई है और परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपनी पत्नी से मुकदमा वापस लेने की अपील भी की थी। इस तरह दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। एक तरफ मंत्री अपने साथ कथित उत्पीड़न और जान के खतरे की बात कर रही थीं, तो दूसरी तरफ उनके पति इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे थे। यहां यह समझना जरूरी है कि दोनों पक्षों के आरोपों का अंतिम सच जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही सामने आएगा। किसी भी आरोप को अदालत में साबित होने से पहले अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। एसआईटी का गठन और हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया।

एसपी ग्रामीण जया बलोनी के पर्यवेक्षण में नौ सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने मामले से जुड़े ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लिए और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और कथित हस्ताक्षरों की जांच शुरू की गई। गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी से राहत पाने और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया। 19 अक्टूबर को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई। इसके बाद 4 नवंबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की उनकी याचिका भी खारिज कर दी। हाईकोर्ट में साहू की ओर से यह दलील दी गई कि दोनों का विवाह जुलाई 2004 में हुआ था और करीब 22 वर्षों के वैवाहिक संबंध को आपराधिक मामले का रूप दिया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार और रेखा आर्या की ओर से आरोपों को गंभीर बताते हुए याचिका का विरोध किया गया। हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर प्रकृति का माना और कहा कि उन्हें महज वैवाहिक विवाद बताकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि, कथित दस्तावेजों और ऑडियो की वास्तविकता का परीक्षण जांच के दौरान होना बाकी है।

7 नवंबर: पुलिस ने गिरधारी लाल साहू को किया गिरफ्तार

करीब तीन सप्ताह तक पुलिस की तलाश के बाद आखिरकार 7 नवंबर 2026 को इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। देहरादून पुलिस की नौ सदस्यीय एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया। उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को बरेली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चला। इसके बाद 6 नवंबर को गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जांच के दौरान कथित फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर मंत्री को चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने में गिरधारी लाल और उनके भतीजे की भूमिका सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, सतेंद्र राठौर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। एसएसपी के मुताबिक, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 44 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है। गिरफ्तारी के बाद साहू का बयान भी चर्चा में गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने गिरधारी लाल साहू का एक बयान भी सामने आया, जिसने इस पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी पत्नी मेरे जेल जाने से खुश हैं तो यही सही।’ साथ ही उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। उनका यह बयान मीडिया में तेजी से प्रसारित हुआ। एक तरफ पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तारी हुई, तो दूसरी तरफ आरोपी पति अब भी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है।

इस घटनाक्रम ने उत्तराखंड की राजनीति में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक कैबिनेट मंत्री को अपने ही पति के खिलाफ पुलिस तक क्यों पहुंचना पड़ा ? क्या वाकई कंपनियों के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा हुआ ? क्या सामने आए ऑडियो में किए गए दावे सही हैं ? और क्या इस पूरे मामले में कोई तीसरा पक्ष भी शामिल है ? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। राजनीति, परिवार और कानून के बीच उलझा मामला रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू का प्रकरण कई मायनों में असाधारण है। आमतौर पर घरेलू विवाद घर की चारदीवारी तक सीमित रहते हैं, लेकिन यहां मामला प्रदेश की एक जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री और उनके पति के बीच है। आरोपों की गंभीरता, सार्वजनिक वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, कंपनियों के दस्तावेज और अब गिरफ्तारी ने इसे प्रदेश की बड़ी राजनीतिक चर्चाओं में शामिल कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम में एक महत्वपूर्ण सवाल महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों का भी है। यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होता है, तो उसका पद और राजनीतिक पहचान उसके न्याय पाने के अधिकार को कम या ज्यादा नहीं कर सकते। वहीं, किसी भी आरोपी को निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया का अधिकार है। अब निगाहें पुलिस की आगे की जांच, कथित फर्जी दस्तावेजों की फोरेंसिक पड़ताल, ऑडियो रिकॉर्डिंग की सत्यता और अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं। कहानी का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस रिश्ते की शुरुआत विश्वास और साथ निभाने के वादे के साथ हुई थी, वह आखिर आरोपों, कानूनी लड़ाई और गिरफ्तारी तक कैसे पहुंच गया ? इस सवाल का जवाब केवल राजनीतिक बयानबाजी में नहीं, बल्कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और न्यायालय के फैसले में छिपा है।

The post ‘सत्ता’, ‘शादी’ और ‘संगीन’ आरोप: मंत्री रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू का विवाद अब ‘गिरफ्तार’ appeared first on The Sunday views.

23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’ फिर सुर्खियों में…
हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म के आरोप, पुरानी CBI जांच पर सवाल और बेटे के DNA टेस्ट की मांग

प्रतीक पाठक

Jenny Kand of Dehradun : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर 23 साल पुराना जेनी प्रकरण चर्चा के केंद्र में है। कभी तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे की वजह बना यह मामला अब नए आरोपोंए पुराने जांच रिकॉर्ड और बेटे की पहचान के सवाल के साथ फिर सामने आया है। असम की रहने वाली इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने 7 नवंबर 2026 को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म, यौन शोषण और मानसिक प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुराने मामले की दोबारा सीबीआई जांचए अपने 23 वर्षीय बेटे का डीएनए परीक्षण और न्याय की मांग की है। दूसरी ओर हरक सिंह रावत इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ आरोप और जवाब का नहीं, बल्कि 23 साल पहले हुई जांचए उसकी प्रक्रिया और अब उठ रहे नए सवालों का भी है।

नारायण दत्त तिवारी सरकार में उठा था मामला, मंत्री को देना पड़ा था इस्तीफा

जेनी प्रकरण की शुरुआत वर्ष 2002.03 के दौरान हुई। असम की रहने वाली इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी काम की तलाश में देहरादून पहुंची थीं। उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों के अनुसारए वह अक्टूबर अथवा दिसंबर 2002 में देहरादून आई थीं। जेनी के वर्तमान दावे के मुताबिक उस समय उनकी उम्र महज 16 साल थी। उन्होंने बताया कि वह देहरादून में एक एसटीडी बूथ पर काम करती थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें तत्कालीन राजस्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास तक लेकर गया। जेनी का आरोप है कि उन्हें यमुना कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास पर करीब डेढ़ से दो महीने तक रखा गया। उनका कहना है कि इसी दौरान उनके साथ यौन शोषण और दुष्कर्म हुआ। हालांकि उस समय सामने आए मामले में भी उन्होंने बच्चे का पिता हरक सिंह रावत को ही बताया था। जून 2003 में जेनी ने देहरादून के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद यह मामला उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा विवाद बन गया। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री थे। हरक सिंह रावत तत्कालीन सरकार में राजस्व मंत्री थे। 18 जून 2003 को यह मामला उत्तरांचल विधानसभा में उठा। विपक्ष ने सरकार को घेरा और मंत्री की भूमिका पर सवाल खड़े किए। विवाद बढऩे के बाद हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उस समय घोषणा की थी कि जब तक वह आरोपों से बेदाग साबित नहीं होंगे, विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे।

सीबीआई जांच, डीएनए परीक्षण और क्लीन चिट

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की। जुलाई 2003 में सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 12 जुलाई को प्रारंभिक जांच शुरू हुई और 23 जुलाई को जेनी के आरोपों के आधार पर हरक सिंह रावत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान बच्चे और हरक सिंह रावत के डीएनए नमूनों का परीक्षण कराया गया। उस समय आई रिपोर्टों के अनुसार, दोनों के नमूनों का मिलान नहीं हुआ। इसी आधार पर हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिली और सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। हरक सिंह रावत का भी लगातार यही कहना रहा कि जांच में वह निर्दोष साबित हुए और मामले को कानूनी रूप से बंद कर दिया गया। यहां एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि वर्ष 2003 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थीए जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस की नारायण दत्त तिवारी सरकार थी। मौजूदा विवाद में हरक सिंह रावत इसी तथ्य का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि सीबीआई की जांच भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय हुई थी और उन्हें क्लीन चिट मिली थी।

2016 में फिर उठा मामला, हरीश रावत सरकार के दौरान भी हुई थी हलचल

करीब 13 साल तक शांत रहने के बाद वर्ष 2016 में जेनी एक बार फिर चर्चा में आईं। उस समय उत्तराखंड में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार थी। जेनी ने आरोप लगाया कि उन्हें हरक सिंह रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके सहयोगियों की ओर से उकसाया गया था। इस दौरान हरीश रावत के निजी सचिव कमल सिंह रावत की ओर से जेनी के खिलाफ देहरादून कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। जेनी की तलाश और उनके पते को लेकर भी पुलिस स्तर पर सवाल उठे। रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली में दिया गया उनका पता सही नहीं मिला और मोबाइल नंबर भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज बताया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि 2016 का यह अध्याय इस बात को दिखाता है कि जेनी प्रकरण केवल व्यक्तिगत आरोपों तक सीमित नहीं रहाए बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दौर में इसका इस्तेमाल एक- दूसरे पर हमले के लिए भी होता रहा।

2026 में कैसे फिर चर्चा में आया जेनी प्रकरण!

वर्ष 2026 में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप तेज हुए। इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेनी प्रकरण का उल्लेख किया। इसके बाद हरक सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच भी बयानबाजी हुई। महेंद्र भट्ट के बयान के जवाब में हरक सिंह रावत ने डीएनए जांच को लेकर पलटवार किया। इसी बीच जेनी ने एक वीडियो जारी कर नेताओं से उनके नाम पर राजनीति बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस मामले को लेकर नेता एक-दूसरे पर बयान दे रहे हैं, उसमें किसी ने उनसे यह जानने की कोशिश नहीं की कि उस समय उनके साथ क्या हुआ था। इसके बाद 7 नवंबर 2026 को जेनी देहरादून पहुंचीं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहली बार विस्तार से अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखी।

जेनी के नए आरोपर- नाबालिग होने से लेकर मानसिक प्रताडऩा तक के दावे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेनी ने दावा किया कि वर्ष 2002-03 में जब वह देहरादून आई थीं, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उनका कहना है कि एक एसटीडी बूथ पर काम करने के दौरान एक व्यक्ति उन्हें हरक सिंह रावत के आवास पर लेकर गया था। वहां करीब डेढ़ से दो महीने रहने के दौरान उनके साथ कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण किया गया। जेनी ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया और छात्रावास में रखने के नाम पर नारी निकेतन में ऐसे लोगों के बीच रखा गया, जिन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता था। उन्होंने दावा किया कि उस समय उन्हें हिंदी भाषा की पर्याप्त समझ नहीं थी और इसी का फायदा उठाकर उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। जेनी ने पुराने सीबीआई जांच रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सीबीआई अधिकारी उनसे मिलने केवल एक बार आए थे और जांच के दौरान उनके बेटे का रक्त नमूना नहीं लिया गया। ऐसे में वह जानना चाहती हैं कि आखिर डीएनए परीक्षण किसके नमूनों के आधार पर किया गया था! उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की नए सिरे से सीबीआई जांच कराई जाए, उनके बेटे का डीएनए परीक्षण हो और जरूरत पडऩे पर नार्को टेस्ट भी कराया जाए। जेनी का कहना है कि उनका बेटा अब 23 साल का हो चुका है और वह उसे पिता की पहचान दिलाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे के लिए किसी आर्थिक मदद से ज्यादा उसकी पहचान और न्याय की जरूरत है।

हरक सिंह रावत का पलटवारर- भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया

जेनी के आरोपों पर हरक सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक साजिश है। उनके अनुसारए अंकिता भंडारी प्रकरण और कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों से ध्यान हटाने के लिए 23 साल पुराने मामले को फिर से उठाया जा रहा है। हरक सिंह रावत का कहना है कि वर्ष 2003 में सीबीआई ने मामले की जांच की थी और डीएनए परीक्षण में बच्चे के नमूने उनसे मेल नहीं खाते थे। इसके बाद उन्हें क्लीन चिट मिली और अदालत में क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय जेनी को उनके आवास पर केवल दो दिन रखा गया था और उन्होंने स्वयं उससे मुलाकात तक नहीं की थी। उनके मुताबिक, एक व्यक्ति उनके पास नौकरी के सिलसिले में आया था और उन्होंने उसे नौकरी दिलाने के लिए कहा था। उन्होंने जांच में कुछ अन्य लोगों की भूमिका का भी उल्लेख किया। हरक सिंह रावत ने पुराने मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जिस समय सीबीआई जांच हुई, उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। ऐसे में अब उसी जांच पर सवाल उठाना तत्कालीन केंद्र सरकार और न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने जैसा है। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को राजनीतिक बदनामी का प्रयास बताते हुए मानहानि की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

डीजीपी से शिकायत- पुलिस ने सीओ डोईवाला को सौंपी जांच

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जेनी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने हरक सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपने बेटे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को भेज दिया। देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी है। उन्हें शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस स्तर पर शिकायत की जांच शुरू हुई है। अभी इसे दोबारा शुरू हुई सीबीआई जांच या दर्ज हो चुकी नई एफआईआर के रूप में देखना सही नहीं होगा। पुराने मामले में अब कौन से सवाल सबसे अहम हैं! जेनी प्रकरण के दोबारा सामने आने के बाद कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े हो गए हैं।

1-   वर्ष 2003 की सीबीआई जांच की प्रक्रिया को लेकर है। यदि उस समय डीएनए परीक्षण कराया गया था तो उसके मूल रिकॉर्ड, नमूने लेने की प्रक्रिया और फॉरेंसिक रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए।

2- यह है कि जेनी के नए दावों के अनुसार यदि उनके बेटे का नमूना नहीं लिया गया था तो पुराने परीक्षण में किसका नमूना इस्तेमाल किया गया था! इसका जवाब पुराने जांच रिकॉर्ड और मेडिकल दस्तावेजों से ही मिल सकता है।

3-  जेनी की उम्र, नारी निकेतन में रहने की परिस्थितियों और उस समय तैयार किए गए दस्तावेजों को लेकर है। इन सभी दावों की स्वतंत्र जांच और अभिलेखों का सत्यापन जरूरी है।

4-  23 साल पुराने मामले में कानूनी कार्रवाई की संभावनाओं का है। सीबीआई की पुरानी क्लोजर रिपोर्ट और अदालत की कार्यवाही को देखते हुए दोबारा जांच का रास्ता क्या होगा, यह संबंधित कानूनी प्रक्रिया और अदालत के आदेशों पर निर्भर करेगा। वहीं पितृत्व स्थापित करने के लिए डीएनए परीक्षण भी उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कराया जा सकता है।

राजनीति, जांच और एक बेटे की पहचान के बीच उलझा मामला जेनी प्रकरण को केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित करके देखना भी इस मामले के एक महत्वपूर्ण पहलू को नजर अंदाज करना होगा। एक तरफ 23 साल पुरानी सीबीआई जांच और उससे मिली क्लीन चिट का हवाला देकर हरक सिंह रावत अपनी सफाई दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ जेनी उसी जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नए सिरे से न्याय की मांग कर रही हैं। इस पूरे प्रकरण में एक 23 वर्षीय युवक की पहचान का सवाल भी जुड़ा हुआ है। हालांकि पितृत्व का निर्धारण राजनीतिक बयानों से नहीं, बल्कि विश्वसनीय साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया से ही हो सकता है।

अब देखना यह होगा कि देहरादून पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं ! क्या पुराने सीबीआई रिकॉर्ड की नए सिरे से पड़ताल होगी ! क्या अदालत के समक्ष दोबारा जांच की मांग पहुंचेगीघ् और क्या डीएनए परीक्षण से इस विवाद पर कोई निर्णायक स्थिति बन पाएगी ! 23 साल पहले जिस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में मंत्री का इस्तीफा कराया थाए वह आज फिर उसी राज्य की सियासत में चर्चा का विषय है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार सवालों के केंद्र में पुरानी राजनीतिक लड़ाई के साथ.साथ एक महिला के नए आरोप, जांच की विश्वसनीयता और एक बेटे की पहचान भी है। फिलहाल आरोपों की सच्चाई जांच का विषय है। किसी भी पक्ष को दोषी या निर्दोष ठहराने का अंतिम आधार राजनीतिक बयान नहींए बल्कि जांच के निष्कर्ष और न्यायिक प्रक्रिया ही होंगे।

The post 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’ फिर सुर्खियों में… appeared first on The Sunday views.