अगर कानून लाना ही है तो सांसदों के ‘दल-बदल’ पर लाइए- डिंपल यादव


‘गांधी के विचारों को कफन पहनाने का काम किया’

Dimple yadev news: लोकसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नए कानून बनाने को लेकर गंभीर है तो सबसे पहले उन सांसदों के दलबदल पर रोक लगाने के लिए कानून लाना चाहिए, जो लोकसभा और राज्यसभा में एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र की भावना को नुकसान पहुंचता है।

सदन में बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा, “अगर कोई कानून लाना ही है तो लोकसभा-राज्यसभा में जो सांसद इधर से उधर हो रहे हैं, उनकी रोक पर कोई कानून ला दीजिए। क्योंकि इससे लोकतंत्र की क्षति होती है।”परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह 18 जुलाई को स्वयं जंतर-मंतर गई थीं, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि वह छात्रों का हालचाल जानने गई थीं, लेकिन उसी दिन सरकार ने आंदोलन को दबाने की कोशिश की।

सपा सांसद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 18 जुलाई को छात्रों को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, “सरकार ने इन युवाओं को सफेद कफन पहनाने की साजिश रची। आपने गांधी जी के विचारों को कफन पहनाने का काम किया। जो लोग सत्य और अहिंसा के रास्ते पर संघर्ष कर रहे थे, उन्हें दबाने की कोशिश की गई।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *