जब तक भाजपा रहेगी,किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव


NC RB के आंकड़े देख भड़के अखिलेश यादव

ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी हत्या अपहरण और महिला अपराधों में नंबर वन है लेकिन भाजपा सरकार आंकड़ों से सच्चाई छुपा रही है। दलितों पर अपराध भी बढ़े हैं। अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर चलाने से शांति नहीं आएगी जनता माफ नहीं करेगी।

अभी एनसीआरबी द्वारा दिए गए आंकड़ों में हत्या, अपहरण, महिला अपराध में उप्र नंबर वन है, लेकिन भाजपा ने सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई।अब उसके धोखा देने के कार्यक्रम की पोल खुल चुकी है। हर कोई भाजपा से छुटकारा पाने को बेताब है, क्योंकि जब तक भाजपा रहेगी, किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं रहेगी।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में प्रदेश में 223 बच्चों की हत्या, 8160 अपहरण, 19 की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई। दहेज हत्या के 2141 मामले हुए। महिलाओं के अपहरण, बंधक बनाने के 15,074 मामले आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *