यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 55.80% मतदान


लखनऊ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी हैं। जहां कुल 2.71 करोड़ मतदाता 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 13 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। वोटिंग की प्रक्रिया अपने तय समय सुबह सात बजे शुरू हो गई। जोकि शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

किन सीटों पर मतदान

मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज व गोंडा में वोट डाले जा रहे हैं। यह 14 लोकसभा सीटें 21 जिलों में आती हैं। इस चरण में कुल 2,71,36,363 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला व 1,080 थर्ड जेंडर हैं।

मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी लोकसभा मोहनलालगंज है जहां 21,87,232 मतदाता हैं। सबसे कम 17,47,425 मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर में व सबसे कम चार प्रत्याशी कैसरगंज में लड़ रहे हैं।

बाराबंकी में शाम पांच बजे तक 64.38 प्रतिशत हुआ मतदान

बाराबंकी। लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में शाम पांच बजे तक का अपडेट

268 विधानसभा सदर- 63.27

269 विधानसभा कुर्सी- 68.11

269 विधानसभा जैदपुर- 65.91

272 विधानसभा हैदरगढ़- 60.95

267 विधानसभा रामनगर- 64.23

कुल मतदान प्रतिशत -64.38

54 फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 57.36 प्रतिशत मतदान

फैजाबाद। शाम पांच बजे तक 57.36 प्रतिशत मतदान54 फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र

  • 271- रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान 56.81%
  • 273 मिल्कीपुर में 55.74%
  • 274 बीकापुर में 57.91%
  • 275 अयोध्या में 53.91%
  • 270 दरियाबाद में 61.91% 
  • कुल मतदान 57.36%

यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रत‍िशत मतदान

लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रत‍िशत मतदान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *