लखनऊ में महिलाएं साड़ी पहनकर लगायेंगी दौड़ और बनायेंगी वैश्विक पहचान: कौशल किशोर


सैल्यूट : 17 फरवरी को मोहनलालगंज विधानसभा में साड़ी पहनकर दौड़ लगायेंगी महिलाएं

मोहनलालगंज के सभी विधानसभा में होगा खेल स्पर्धा आयोजन

कबड्डी,खोखो,एथलेटिक्स,बॉलीबाल,टेनिस,क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होंगी

ब्यूरो,लखनऊ।मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ महिलाओं की होगी 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन जिसमे महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ेंगी। युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत होंगे आयोजन लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह केन्द्रीय राज्य मंत्री,सांसद-मोहनलालगंंज कौशल किशोर महिला सशक्तिकरण को तेज गति से बढ़ावा देने में जुट गये हैं। सांसद की भी सोच है कि देश की महिलाएं आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनें,इसीलिये वे इस बार नवाबों की नगरी लखनऊ में खेल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में नया प्रयोग करने जा रहे हैं। कई खेलों के साथ-साथ पहली बार महिलाओं की पांच किलो मीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ेंगी। जी हां…महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ेंगी और हिन्दुस्तान की पहचान इस दौड़ से वैश्विक स्तर पर बनाने का काम करेंगी। सेमी क्वार्टर मैराथन का आयोजन मोहनलालगंज विधान सभा क्षेत्र में पडऩे वाले सभी विधानसभाओं में होगा।

इसी परिपेक्ष्य केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की गयी। कौशल किशोर ने बताया कि युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिये सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में किया जा रहा है। जिसमे कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, बालीबाल, टेनिस क्रिकेट आदि लोकप्रिय खेल की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही, विधानसभा स्तर पर महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे सभी प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी। 10 फ रवरी को मोहनलालगंज विधानसभा में महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन किया जा रहा है जिसमे महिलाएं साड़ी में दौड़ेगी, इसी तरह बीकेटी विधानसभा में 11 फ रवरी, सिधौली विधानसभा में 13 फ रवरी, मलिहाबाद विधानसभा में 15 फ रवरी, सरोजनीनगर विधानसभा में 17 फरवरी को महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। सभी विधानसभाओं में आयोजित इन सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी। श्री किशोर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना और उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है।

इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। कौशल किशोर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं महिलाओ की भागीदारी अहम् है। इसलिये सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है और विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है। इसी क्रम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

बताते चलें कि अभी हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा 21 किलोमीटर की महिलाओं की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था,जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के दिग्गज नेता सम्मिलित हुये थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *