‘जीरो टॉलरेंस’ की धज्जियां उड़ाने वाले ‘मंत्री’ और ‘डीआईजी’ के खिलाफ अब सीधे मुख्यमंत्री से ही ‘द संडे व्यूज़’ पूछेगा सवाल…


‘द संडे व्यूज़’ के U-TUBE और सोशल मीडिया में चलेगा होमगार्ड विभाग के भ्रष्टाचार का सिलसिलेवार खबर

मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गेम में फंस गये अफसर, ताश के पत्तों की तरह फेंटे गये कमांडेंट

डीआईजी आर. के. वर्मा ने अफसरों को गुमराह कर ट्रांसफर में खेला दांव

भाजपा राज में होमगार्ड मुख्यालय पर ‘सपाई सोच’ वाले अफसरों ने सीएम नीति की की तौहीन

संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं लेकिन…। होमगार्ड विभाग के मुख्यालय पर तैनात अफसर शासन की नीतियों की बेखौफ होकर धज्जियां उड़ाते रहते हैं। उन्हें मालूम है कि कुछ भी हो जाये कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि विभागीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति उन्हें येन-केन प्रकारेण बचा लेंगे। ट्रांसफर पालिसी में ये पहली बार हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘सोच’ को दरकिनार कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ऐसा गेम खेला कि जांच हुयी या सवाल किया गया तो अफसर ही फंसेंगे। मंत्री जी तो साफ मुकर जायेंगे कि हमने क्या किया ?

जब विभाग का मुखिया ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे तो अफसर तो बेखौफ होकर भ्रष्टाचार, जातिवाद का गेम खेलेंगे ही। डीआईजी आर, के, वर्मा ने वर्दी के दंभ में एक नहीं कई ऐसे कारनामा कर दिखाया कि जब शासन को मालूमात होगा तो, दांतों तले ऊंगलियां दबा लेंगे। डीआईजी बनने के बाद उन्होंने जो काम किया उसे देख डीजीपी भी चौंकेंगे कि क्या होमगार्ड विभाग को डीआईजी इतना स्मार्ट हैं ?

देखते रहिये ‘द संडे व्यूज़ डॉट काम’, ‘इंडिया एक्सप्रेस डॉट काम’ और ‘द संडे व्यूज़’ का U-TUBE चैनल। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि सच देखने और सुनने का दम रखने वालों को ये स्टोरी अच्छी लगेगी। इसलिये Like, subscribe जरुर कीजियेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *