‘द संडे व्यूज़’ को मंत्री की ‘चुनौती’ स्वीकार, ‘भ्रष्टाचारियों ‘को करता रहेगा बेनकाब


ट्रांसफर गेम के बाद सहम गये हैं मंत्री धर्मवीर प्रजापति, मुख्यालय पर मीडिया वालों की ‘नो एंट्री

द संडे व्यूज़’ के पत्रकार को मुख्यालय के अफसर देते हैं न्यूज,वो मेरे बारे में…


संजय श्रीवास्तव

Homeguards news : ‘द संडे व्यूज़’ के आक्रामक खबर शैली से होमगार्ड मंत्री परेशान है। कमांडेंट के ट्रांसफर में खेल कर अपना साधने की कलाकारी को ‘द संडे व्यूज़’ ने अपने सोशल मीडिया और यू टयूब चैनल पर धमाकेदार तरीके से खुलासा किया। पोल खुलते ही मंत्री और मुख्यालय पर बैठे दुकान सजाने वाले डीआईजी की हालत खराब हो गयी। मंत्री ने अफसरों से कहा है कि द संडे व्यूज़ के पत्रकार मुख्यालय पर बैठते हैं और अफसर मेरे खिलाफ खबर देते हैं। इसलिये आज से मुख्यालय के अफसरों के पास मीडिया वाले ना बैठे,इसलिये इनकी इंट्री पर रोक लगा दें। मंत्री इतने बेहाल हैं कि वे अधिकारियों से पूछते हैं संजय पुरबिया को जानते हो ? शायद मंत्री जी को मालूम नहीं कि पूरे प्रदेश के अधिकारियों व जवानों के बीच भरोसे का नाम है ‘द संडे व्यूज़’ …। नाम न छापने की शर्त पर मंत्री आवास पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि ‘द संडे व्यूज़’ की खबरों से मंत्री इतने परेशान हैं कि सपने में भी शायद उन्हें ‘द संडे व्यूज़’ ही दिखता होगा…। खैर,’द संडे व्यूज़’ ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति की चुनौती को स्वीकार कर लिया और वो कल से बिना मुख्यालय गये मुख्यालय पर बैठे उनके खास सिपहसलार डीआईजी सहित अन्य अफसरों के भ्रष्टïाचार की गाथा का खुलासा करेगा, फिर देखते हैं…।

कमांडेंट के ट्रांसफर के बाद डीजी को गुमराह कर पांच कमांडेंट का तबादला निरस्त कर दूसरे जिलों में तैनात करने की भनक मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गयी। उसके बाद एक्शन मोड में आये प्रमुख सचिव, होमगार्ड राकेश सिंह जांच बिठा दी और डीजी से आख्या मांग ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिर क्या था मंत्री धर्मवीर प्रजापति की सांस हलक में आ गयी और उनके सिपहसलार डीआईजी आर.के.वर्मा को मानों लकवा मार गया। सिपहसलार ने मंत्री को ज्ञान की घुट्टी पिलायी और मंत्री ने डीजी को अपना फरमान सुना दिया। शायद मंत्री को ये नहीं मालूम की चौथे स्तंभ को रोकने की हिम्मत किसी में नहीं, तभी तो डंकेे की चोट पर मीडिया वाले भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे माननीय, नौकरशाहों का असली चेहरा अवाम को दिखाते हैं। मीडिया वालों की होमगार्ड मुख्यालय पर एंट्री पर रोक लगा दी गयी है।

‘द संडे व्यूज़’ को भी आदेश सुनाया गया लेकिन एक सवाल है मंत्री जी कि अब होमगार्ड मुख्यालय पर बैठे डीआईजी सहित अन्य अफसरों के भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलेगी तो उसे कैसे रोक पाओगे ? अन्य मीडिया वालों की तो नहीं जानता लेकिन ‘द संडे व्यूज़’ मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ जारी रखेगा और किसी में इतना दम नहीं कि वो मीडिया की आजादी पर रोक लगा पाये।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ‘द संडे व्यूज’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘सोच’ को साकार करेगा और आप और आपके बड़े जनपदों में काबिज अधिकारियों की कहानी को अवाम के सामने उजागर करेगा। नाम न छापने की शर्त पर मंत्री के करीबी अधिकारियों ने बताया कि धमाकेदार खबरों में मंत्री बौखला गये हैं कि कहीं मुख्यमंत्री कारागार की तरह होमगार्ड विभाग भी उनसे ना छिन लें ?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *