![](http://karmakshetratv.in/wp-content/uploads/2020/08/Agra-Police.jpg)
आगरा। पूरे देश में आज स्वतन्त्रता दिवस मनाया जा रहा है तो, वही आगरा में भी 74वें स्वतंत्रत दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आगरा स्थिति पुलिस लाइन में एडीजी आगरा अजय आनन्द ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद प्रांगण में मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान गाया। वही आज स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर एडीजी आगरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकरियों और कर्मचारियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
![](http://karmakshetratv.in/wp-content/uploads/2020/08/ADG-Agra-Ajay-Anand.jpg)