सिटी हॅास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में ‘जनता ओपीडी’ लांच होने से गरीब मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा-बृजेश पाठक


सिटी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में डिप्टी सीएम ने ‘जनता ओपीडी’, ‘आस्था फाउंडेशन’ का उदघाटन किया

वो दिन दूर नहीं जब डॉ. राजेश मेहता का नाम विश्व के कुशल चिकित्सकों की टीम में शुमार होगाविधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

मां-पिताजी के नाम से ‘जनता ओपीडी’ लांच किया ताकि गरीबों की सेवा कर सकें: डॉ. राजेश मेहता

स्वास्थ्य महोत्सव 2026 में कुशल चिकित्सकों की टीम ने भारी संख्या में मरीजों को देखा

संजय श्रीवास्तव

City hospitel and trauma centre news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक पेड़ मॉं के नाम से 35 करोड़ पेड़ लगाकर कर जहां रिकार्ड बनाया गया वहीं सिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में अपने मां-पिताजी के सपनों को डॉ. राजेश मेहता ने जनता ओपीडी का शुभारम्भ कर किया। स्वास्थ्य महोत्सव 2026 कार्यक्रम में जनता ओपीडी और आस्था फाउंडेशन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सरोजनीनगर विधान सभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में कुशल चिकित्सकों की टीम ने भारी संख्या में मरीजों की जांच की। इस दौरान साहनी नर्सिंग डॉ. संतोष साहनी और सभासद गिरीश मिश्रा ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. राजेश मेहता द्वारा जनता ओपीडी के संचालन की प्रशंसा करते हुये कहा कि इससे गरीबों को मदद मिलेगी क्योंकि इनके बारे में कोई सोचता नहीं है। इससे जहां आर्थिक संकट से जूझने वाले मरीजों को मदद मिलेगी वहीं हॉस्पिटल की लोकप्रियता भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि सभी को सादा खाना खाना चाहिये ताकि वे स्वस्थ एवं दिर्घायु हों।

इसी क्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सिटी हॅास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर राजेश मेहता जिस सोच के साथ अपने मरीजों की मदद कर रहे हैं,वो दिन दूर नहीं जब इनका नाम विश्व के कुशल चिकित्सकों की टीम में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार ही इस पेशे में है और डा. मेहता के साथ-साथ उनकी (पत्नी) डॉ. ज्योत्सना मेहता-डीजीओ, गायनिक, (बेटा) डॉ. रोहिल मेहता-एम.एस. आर्थो और (बिटिया) भाविना मेहता एम. एस. आर्थो खूब नाम रौशन करेंगी।

सिटी हॉस्पिटल एक विश्वास,एक उम्मीद का नाम बन चुका है। हास्पिटल के चेयरमैन डॉ. राजेश मेहता की देख-रेख में कुशल चिकित्सकों की टीम ने जहां हॅास्पिटल की साख को बुलंदी की ओर बढ़ाने का काम कर रहे हैं वहीं डॅा. ज्योत्सना, डॉ. ए.के.त्रिपाठी- एमडी मेडिसिन, डॉ. जी. एल. अरोरा-एम एस आर्थो, डॉ. अभिषेक टण्डन-एमडी चेस्ट, डॉ. रमनदीप कौर-एमडी फिजिशियन, डॉ. यशपाल सिंह-एमडी मेडिसिन, डॉ. के. बी. गुप्ता-एम डी चेस्ट, डॉ. विष्णुलाल-स्पाईन, डॉ.आकांक्षा त्रिपाठी-डेंटल जैसे चिकित्सकों की कुशल टीम की देखरेख में मरीजों को सही सलाह दी गयी।

आखिर में डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि मैंने जनता ओपीडी का मकसद ही मां-पिता जी की बातों में ध्यान में रखकर बनाया है। उनका सपना था कि इस हास्पिटल में यदि कोई गरीब मरीज आये तो पैसे की तंगी की वजह से वो बिना इलाज कराये वापस ना लौटे। इसीलिये यहां आने वाले मरीजों से कुशल चिकित्सक ओपीडी चार्ज मात्र 100 रुपये ही लेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *