जब देश का किसान ‘खुशहाल’ होगा तभी ‘उन्नति’ की राह खुलेगी – प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह


मोहित त्यागी,मंडल महामंत्री,मुरादनगर के आवास पर पहुंचे जहां संजीव त्यागी जी के नेतृत्व में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

ब्यूरो, मुरादनगर। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का मुरादनगर आगमन हुआ। इस अवसर पर राज पैलेस में एक भव्य किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान किसान चौपाल पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर सरकार हल करेगी। जब देश का किसान खुशहाल होगा तभी उन्नति की राह खुलेगी और इसके लिये संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ किसानों के हित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समय-समय पर चर्चा करते रहने की जरुरत है।

किसान चौपाल के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मोहित त्यागी,मंडल महामंत्री,मुरादनगर के आवास पर पहुंचे जहां संजीव त्यागी जी के नेतृत्व में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विधायक, मुरादनगर विधानसभा अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसान हितों, संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *