यूपी में हिंसक आंदोलन करने वालों की ‘लठियाने’ की व्यवस्था पूरी हो गयी है …


पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी, हेलमेट और पीवीसी शील्ड

हिंसक आंदोलनों से निपटने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और हिंसक आंदोलनों से निपटने के लिए 90 हजार पीवीसी लाठी, हेलमेट व पीवीसी शील्ड खरीदेगी। गृह विभाग ने इसके लिए 29.45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक 500 रुपये प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी लाठी, 2600 प्रति नग की दर से 30 हजार हेलमेट और 4000 प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी शील्ड खरीदी जाएंगी।

इसके अलावा हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट लगने से बचाने के लिए 1500 बैलिस्टिक शील्ड भी खरीदी जाएंगी। एक शील्ड की कीमत 49,500 रुपये है। साथ ही भीड़ पर काबू पाने व सचेत करने के लिए 1500 लाउड हेलर भी खरीदे जाएंगे। एक लाउड हेलर की कीमत 5,000 रुपये है।

दरअसल, दिल्ली समेत कई शहरों में बीते दिनों जेन जी समेत कई आंदोलनों के दौरान तमाम पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस के पैलेट गन आदि के इस्तेमाल को लेकर खासा हंगामा भी मचा है। इसी वजह से अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में इन उपकरणों को खरीदने की मंजूरी डीजीपी मुख्यालय दी गई है। इनकी खरीद और वितरण लॉजिस्टिक शाखा द्वारा किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *