रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा-यात्रियों के शिकायत निवारण व्यवस्था,खानपान की गुणवत्ता को बेहतर बनाये
IRCTC वॉर रुम के निरीक्षण के दौरान सीएमडी एल-ए राहुल हिमालियन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

अक्षत श्रीवास्तव
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने आज दिल्ली स्थित IRCTC वॉर रूम का किया निरीक्षण रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने आज आईआरसीटीसी वार रुम में निरीक्षण, निगरानी और खानपान की गुणवत्ता पर दिया जोर नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित वल्र्ड ट्रेड सेंटर में IRCTC के वॉर रूम का दौरा कर उसकी निगरानी, सर्विलांस एवं परिचालन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष ने IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर रेलवे पर भरोसा कर यात्रा करने वाले यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। साफ शब्दों में कहा कि रियल टाइम मानिटरिंग, शिकायत निवारण व्यवस्था,खानपान की गुणवत्ता तथा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर ही फोकस कि या जाये।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने करीब दो घंटे तक वॉर रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा IRCTC के CMD (L-A) राहुल हिमालियन सहित वरिष्ठ निदेशकों एवं अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान यात्री सेवाओं, रियल टाइम मॉनिटरिंग, शिकायत निवारण व्यवस्था, खानपान की गुणवत्ता तथा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सेवा वितरण को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में IRCTC द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने वॉर रूम के माध्यम से रेलवे सेवाओं पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पडऩे पर तत्काल हस्तक्षेप सुनिश्चित करने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को सेवा निगरानी के लिए अधिक सक्रिय और सख्त दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए। कमियों की समय रहते पहचान और उनके तत्काल समाधान के लिए नियमित निरीक्षण औचक जांच, छापेमारी तथा फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

यात्री खानपान की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भोजन तैयार करने के मानकों तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि रेलवे नेटवर्क में निर्धारित मानकों का लगातार पालन हो।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का यह दौरा रेलवे सेवाओं में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तकनीक आधारित निगरानी के साथ- साथ नियमित फील्ड निरीक्षण, औचक जांच और कड़ी कार्रवाई के माध्यम से रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और अधिक जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराना है।