दरोगा पर महिला से रेप का आरोप-तुम बहुत खूबसूरत हो, तुम्हारे लिए पत्नी छोड़ दूंगा…


झांसा देकर बनाए संबंध

SSP से लगाई गुहार

The Romances of Policemen: बरेली में थाना बारादरी क्षेत्र निवासी महिला पर एक दरोगा का दिल आ गया। महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसने दरोगा जी से कहा कि मेरा पति मुझे बहुत मारता पीटता है। वो मुझसे प्यार भी नहीं करता है। जिस पर दारोगा ने महिला से कहा तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारा साथ दूंगा। महिला का कहना है कि दरोगा ने पहले सहानुभूति दिखाई, फिर कहा कि कप्तान (SSP) से अच्छे संबंध हैं और वह पुलिस विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा भी दिया।



महिला का आरोप है कि इन्हीं वादों के भरोसे उसने उसका विश्वास जीता और फिर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब दरोगा ने उससे दूरी बना ली है। पीड़िता ने एसएसपी बरेली से मिलकर पूरा मामला बताया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बारादरी क्षेत्र नई बस्ती माधोबाड़ी निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2022 से उसका पति से विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। वर्ष 2025 में वह पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची थी। यहीं उसकी मुलाकात थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (दरोगा) से हुई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने पहले उसकी परेशानी सुनी, फिर मदद का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि पुलिस विभाग में उसकी अच्छी पकड़ है और कप्तान से सीधे संबंध होने के कारण वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर महिला से शादी करने का भी वादा किया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाने के बाद दरोगा लगातार उसके संपर्क में रहने लगा। वह उसके घर आने-जाने लगा और बाद में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि वह दरोगा की बातों पर भरोसा करती रही क्योंकि उसे विश्वास था कि दोनों शादी करेंगे। महिला के अनुसार, करवा चौथ 2025 के बाद आरोपी दरोगा उसके घर पर ही रहने लगा। इसी दौरान दोनों साथ रहने लगे। महिला का कहना है कि उसने पूरी तरह दरोगा पर भरोसा कर लिया था और उसे अपना जीवनसाथी मानने लगी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में दरोगा ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए। बाद में जब उसने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया।

महिला ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाया है कि जब दरोगा को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने 12 मई 2026 को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता के अनुसार, 23 मई 2026 को आरोपी दरोगा अपनी पत्नी और बेटों के साथ उसके घर पहुंचा। वहां गाली-गलौज की गई और उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार पुलिस विभाग में अपनी पकड़ और प्रभाव का हवाला देकर उसे डराता-धमकाता रहा। वह कहता था कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसी कारण वह काफी समय तक शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

पीड़िता SSP कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। महिला का कहना है कि उसके साथ विश्वासघात, शारीरिक शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और मारपीट हुई है। इसलिए उसे न्याय दिलाया जाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने कहा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी। आरोपी दारोगा नरेश बाबू को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *