Whoop बैंड से कम कीमत और सिंगल चार्ज में 10 दिन चलेगी बैटरी
Noise ने Noise REP Band : को भारत में लॉन्च किया है। यह बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जिसकी कीमत 9999 रुपये इंट्रोडक्टरी है यानी यह प्री-बुकिंंग कराने पर 10 हजार का मिलेगा। रिटेल प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं। भारत में इसके जैसा Whoop बैंड सेलिब्रिज के बीच पॉपुलर है लेकिन ऑफिशियली लॉन्च नहीं है। Noise REP Band में 10 दिनों की बैटरी लाइफ कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं।

विराट कोहली समेत अन्य सेलिब्रिटीज के हाथों में आपने एक बैंड देखा होगा, जो बिना डिस्प्ले वाला होता है और चौबीसों घंटे बायोमैट्रिक मॉनिटरिंग करता है। ऐसा ही बैंड भारत में पहली बार लॉन्च हुआ है। Noise REP Band को सिंगल चार्ज में 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ 9999 रुपये में लाया गया है। इसकी कीमत Whoop बैंड से कम है। पिछले दिनों गूगल ने भी फिटबिट एयर नाम से ऐसा ही बैंड लॉन्च किया है, लेकिन भारत में वह अभी नहीं आया है। Noise REP Band में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन जैसे फीचर्स हैं। यह पानी से खुद का बचाव कर लेता है। बैंड की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।
Noise REP Band के इंट्रोडक्टरी प्राइस 9999 रुपये हैं। यह कीमत उन्हें मिलेगी जो डिवाइस काे प्री-बुक कराएंगे। बैंड को कई कलर्स जैसे- विविड ऑरेंज, नेवी ब्लू, क्लासिक ब्लैक और सैंड बीज में लाया गया है। कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर इसे प्री-बुक कराया जा सकता है। इसकी सेल डेट और रिटेल प्राइस अभी सामने आना बाकी हैं। इसके प्राइस की तुलना Whoop बैंड से करें तो वह भारत में ऑफिशियली लॉन्च नहीं है और 17 हजार से 30 हजार की प्राइस रेंज में मिलता है।
डिजाइन और बैटरी: इस वियरेबल में कोई डिस्प्ले नहीं है यानी यह स्क्रीनलैस डिजाइन के साथ आता है। इसकी बॉडी सैंडब्लास्टेड डुअल-फिनिश स्टेनलेस स्टील चेसिस की बनी है। यह एक हाइपोएलर्जेनिक डुअल-टोन ट्विल वीव स्ट्रैप और एक हाथ से बंद होने वाला क्लैस्प के साथ आता है।कंपनी का दावा है कि बैंड एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। इसे पहनकर साफ पानी में 5 मीटर गहराई तक जाया जा सकता है। बैंड का वजन 27 ग्राम है।
एडवांस सेंसर सिस्टम: Noise REP Band में कई एडवांस सिस्टम दिए गए हैं। इसमें सर्कुलर मल्टी-फोटोडायोड और मल्टी-LED ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस ऑप्टिकल सिस्टम को अलग-अलग स्किन टोन पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कैलिब्रेट किया गया है। यानी यह हर तरह के व्यक्ति के लिए उसकी स्किन टोन के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है।