गणतंत्र दिवस पर आंगन में झलकेगी देश की शान


दिल्ली। गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। यह दिन गौरवशाली संविधान और वीर बलिदानियों की याद दिलाता है। इस राष्ट्रीय उत्सव की चमक तब और बढ़ जाती है जब स्कूलों और दफ्तरों के साथ-साथ लोगों के घरों में खास रंगोली दिखाई देती हैं। भारतीय परंपरा में रंगोली को शुभता और स्वागत का प्रतीक माना गया है।

जब इसमें राष्ट्रध्वज के तीन रंग, बलिदान का केसरिया, शांति का सफेद और समृद्धि का हरा मिलता है तो तस्वीरें दिल छू जाती हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि सुंदर रंगोली बनाना बहुत मेहनत का काम है, लेकिन सच तो यह है कि थोड़े से सही आइडिया के साथ कम मेहनत में भी बहुत शानदार डिजाइन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ डिजाइन भी बता रहे हैं।

गोलाकार रंगोली बनाने में बहुत आसान है और आंगन की शोभा बढ़ाती है। सबसे पहले फर्श पर नीले रंग से एक बड़ा घेरा बनाएं और उसके बीच में सफेद रंग से ‘J ai HIND’ लिखें। अब इस घेरे के निचले हिस्से में तिरंगे के रंगों—हरे, सफेद और केसरिया के तीन बड़े फूल बनाएं। घेरे के ऊपरी हिस्से को सजाने के लिए पहले हरे, फिर सफेद और अंत में केसरिया रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से तीन परत वाली एक सुंदर बॉर्डर  तैयार करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *