देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे-अजित पवार बनेंगे उप मुख्यमंत्री


देवेंद्र फडणवीस बोले- एक हैं तो सेफ हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे।विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार करा शुक्रिया अदा करता हूं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। हमें यह बात भी याद रखनी है कि एक हैं तो सेफ हैं। इससे पहले निर्मला सीतारमण ने कहा कि एकमत निर्णय आनंददायी होता है। आप सभी ने सही फैसला किया है।

फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। 

चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है। वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

भाजपा विधायक दल की बैठक मुंबई में शुरू
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक मुंबई में शुरू हो गई है। राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बैठक में मौजूद हैं।

डिप्टी सीएम के नामों का भी एलान
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

फडणवीस के नाम पर भाजपा कोर कमेटी में लगी मुहर

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम को अंतिम रूप दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *