लखनऊ से कानपुर का सफर 30 मिनट में! 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन


लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने को तैयार हैं। जल्द ही इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे। 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा।

63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ₹3,600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। लखनऊ से कानपुर की यात्रा घटकर 30-35 मिनट रह जाएगी। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

AI सिस्टम से होंगे चालान

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 4 फ्लाईओवर और 24 अंडरपास बनाए गए हैं। 120 किमी प्रते घंटे से अधिक रफ्तार पर AI आधारित ATMS से स्वतः चालान होगा। 63 PTZ CCTV कैमरे और 16 वीडियो डिटेक्शन सिस्टम से 24 घंटे निगरानी होगी।

इन जिलों को होगा फायदा

दुर्घटना की स्थिति में 15 मिनट के भीतर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

उन्नाव में होगा उद्घाटन कार्यक्रम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम के लिए उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा और सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री खुर्द के मजरे झाऊखेड़ा स्थल का चयन किया गया है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 6 लेन का है

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 45.58 किलोमीटर एरिया उन्नाव में पड़ता है, जो ग्रीन फील्ड एरिया है। वहीं, लखनऊ में करीब 18 किमीटर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे मार्ग है। इसको कानपुर-लखनऊ एनएच, उन्नाव-लालगंज एनएच, गंगा एक्सप्रेसवे, आउटर रिंग रोड से कनेक्ट किया गया है। वर्तमान में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे छह लेन का है। भविष्य में इसे आठ लेन तक किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *