एक्शन मोड में डी.जी. डी.के. ठाकुर:मेडिकल के दौरान पुलिस लाइन परिसर में ईमानदार कार्मिकों को करें तैनात
होमगार्ड भर्ती के मेेडिकल चेकिंग में डॉक्टर बनें लुटेरे,फेल बताकर अपने गुर्गों करा रहें अवैध वसूली
फर्जीवाड़ा देख युवा होमगार्डों का जोश उफान पर,कानपुर में वसूलीबाज डॉक्टर के लड़कों पर बोला धावा
कमांडेंट प्रीति शर्मा की चौकन्नी निगाहों ने वसूलीबाज डॉॅक्टर को धर दबोचा,तीन लोग गये जेल
ब्यूरो,लखनऊ। पूरे प्रदेश में चली रही होमगार्ड अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई जनपदों में भारी हंगामा हुआ। पुलिस लाइन में मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा फेल कर पास कराने के एवज में अवैैध वसूली का धंधा जोरों पर देखने को मिला। आंखों में कमी,घुटना सटने,नाक टेढ़ी बताकर 15 हजार से 50 हजार रुपये तक मांगने की अभ्यर्थियों ने शिकायत की। मेडिकल टीम द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार को देख डीजी, होमगार्ड डी. के. ठाकुर ने आज सूबे के समस्त जिला कमांडेंट को निर्देश जारी कर कहा कि पुलिस लाइन या परिसर के बाहर आपलोग पूरी सतर्कता से नजर रखें। इस बात को सुनिश्चित करें कि पुलिस लाइन या मेडिकल जांच जहां हो रहा हो, किसी तरह की शुचिता भंग ना हो। आप चाहें तो अपने अधीनस्थ ईमानदार कर्मचारियों को पुलिस लाइन या परिसर के बाहर सादी वेश भूषा में लगा सकते हैं।

श्री ठाकुर ने बताया कि भर्ती के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेडिकल टीम में भी ईमानदार डॉ. रहेंगे,जो अभ्यर्थियों के साथ सही तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने सभी अफसरों को स्पष्टï निर्देश जारी कर दिया है कि किसी तरह की शुचिता नहीं होनी चाहिये। सादे ड्रेस में अपने टीम के ईमानदार कार्मिकों को चारो तरफ तैनात करें ताकि कोई किसी के साथ नाइंसाफी ना कर पाये। बता दें कि मिर्जापुर और कानपुर में जिस तरह से पुलिस लाइन में मेडिकल के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने हंगामा किया,उससे होमगार्ड विभाग की साख पर भी सवाल उठने लगा।

हालांकि कानपुर में जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने हंगामा के दौरान अभ्यर्थियों के चंगुल से जहां वसूलीबाज डॉक्टर के लड़के की जान बचायी वहीं उन्होंने फौरी कार्रवाई कर डीजी,होमगार्ड व पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवगत कर तीनों डॉक्टर को गिरफ्तार कराया। पुलिस ने डॉ. प्रवीण कुमार,डॉ.महेश द्विवेदी और चालक अमित कुमार को जेल भेज दिया है। बहरहाल,डीजी का पत्र कमांडेंटों के लिये संजीवनी का काम कर रहा है। सभी के हौसले बुलंद हैं और अधिकारियों का यही कहना है कि कल से जो भी मेडिकल जांच होगी, डॉक्टर के टीम पर हमारे जवानों की टीम गिद्ध सी नजर रखेगी।