Lucknow News: चिनहट अंतर्गत कमता में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन संगठन के कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। विभिन्न समाचार माध्यमों के पत्रकारों की उपस्थिति में जेपीए चीफ विवेक प्रताप सिंह ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के समरसता प्रमुख श्री राजकिशोर और बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

श्री राजकिशोर ने अपने संबोधन में पत्रकारों को ‘सत्य’ का’ रक्षक बताया। उन्होंने कहा सत्य को उजागर करने वाले पत्रकार समाज को आईना दिखाते हैं। विधायक योगेश शुक्ला ने संगठन की कार्यशैली की सराहना की। कहा कि यहां से पत्रकारों को एक मंच मिलेगा, जहां वो अपना सुख-दुख बता सकते हैं।

इस अवसर पर पार्षद अरुण राय ने उपस्थित पत्रकारों की सराहना की। इस दौरान खालसा मंच के जोगिंदर सिंह खालसा सहित रामचंद्र सिंह, प्रदीप सिंह बबलू भाजपा महिला नेता मनु सिंह, मनीषा, जेपीए संगठन के संरक्षक सदस्य शिव शंकर मिश्रा, प्रधान संदीप सिंह, रिंकू, विवेक विश्व पांडे, दीपक पाठक, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद सिंह, राजेश रावत, रवि जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, अमित पांडे, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, संजय श्रीवास्तव, नरसिंह नारायण पांडे, सत्येंद्र शर्मा, ज्योति गुप्ता, निशांत सिंह, अश्विनी सोनी, विनोद मिश्रा, सनी कुमार, सौरभ निगम, अनूप पांडे, राम यादव, इकबाल, युसूफ, अमित कश्यप, ज्ञान सिंह, विशाल चौधरी, अधिवक्ता विश्वजीत सिंह अधिवक्ता, दीपक उपाध्याय, अधिवक्ता वीर विक्रम सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अनिकेत सिंह, अभिषेक पांडे, शिवम सिंह, प्रभात द्विवेदी, नीरज शुक्ला, प्रदीप विश्वकर्मा मोनू और कृष्णा सहित सैकड़ों की संख्या में लेखन, साहित्य, समाज और विधि के क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।