यूपी में ही मिलेगा रोजगार ! सीएम योगी ने 17 कंपनियों को दिया कंफर्ट लेटर


ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ बड़ा बाजार नहीं, बल्कि भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फार्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश “सुरक्षा, स्थिरता और रफ्तार” की गारंटी देता है। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उनका निवेश 25 करोड़ जनता के विश्वास से जुड़ा है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और भारत 200 से अधिक देशों को सस्ती व गुणवत्तापरक दवाएं उपलब्ध करा रहा है।ऐसे में उत्तर प्रदेश ग्लोबल हेल्थटेक मैप पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। हाल में हुए फार्मा कान्क्लेव और करीब दो हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रदेश में न सिर्फ उद्योग को गति मिलेगी, बल्कि 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद बदली कानून व्यवस्था और स्पष्ट नीतियों ने यूपी को “बीमारू राज्य” की छवि से निकालकर देश के ग्रोथ इंजन में बदल दिया है। प्रदेश का जीएसडीपी बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 14 हजार से बढ़कर 32 हजार कारखाने होना और 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलना इस बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34 से अधिक सेक्टोरल पालिसी, निवेश मित्र और उद्यमी मित्र जैसी व्यवस्थाएं उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना रही हैं।

प्रदेश का 56 प्रतिशत युवा वर्कफोर्स, तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम और पर्याप्त लैंडबैंक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। वर्तमान में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। 2017 में जहां 40 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर 83 हो गई है। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स संचालित हैं। ललितपुर में 1500 एकड़ में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। नोएडा में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित कर रहे हैं।इसमें अब तक 100 से अधिक कंपनियां जुड़ चुकी हैं। यह कदम प्रदेश को हेल्थकेयर हब बनाने की दिशा में अहम हैं। निवेशकों ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश को लेकर भरोसा जताया और इसे दीर्घकालिक विकास का मजबूत आधार बताया।

प्रदेश सरकार से लेटर ऑफ कंफर्ट पाने वाली 17 कंपनियों की लिस्ट

कंपनी का नामस्थाननिवेश (करोड़ में)
बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेडबाराबंकी1250
रोमन्स मेडवल्र्ड प्राइवेट लिमिटेडनोएडा136.89
हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा. लि.नोएडा120
कोटेक हेल्थकेयरगाजियाबाद100
जेबी रेमेडीज प्रा. लि.हाथरस/नोएडा70
पाजिट्रान बायोजेनिक्स प्रा. लि.कानपुर60.24
आइवी टेक हेल्थकेयर एलएलपीअलीगढ़56.12
जेबीजेएम पैरेंट्रल्स प्रा. लि.ललितपुर51
रास्पा फार्मा प्रा. लि.रायबरेली45.21
एनबीएस ग्रुपसीतापुर42.59
वेलनेस जेडक्योर फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि.जालौन11.65
कैमले इंडस्ट्रीज प्रा. लि.सहारनपुर10
रेडिकान लैबोरेट्रीज लि.नोएडा10
संजीवनी मेडिटेक प्रा. लि.बरेली7.95
सेफकान लाइफसाइंसेज प्रा. लि.बरेली6.43
आरएपी मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्सहाथरस5.53
वोडा केमिकल प्रा. लि.हापुड़4.84

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *