राज्य मंत्री की मांग को आज परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मूर्त रूप दिया
नवनिर्मित बस स्टेशन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी: दयाशंकर सिंह
लखनऊ,अयोध्या,बाराबंकी,रायबरेली के यात्रियों के लिये राहत भरा फैसला
Transport Minister Daya Shankar Singh news: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने आज नवनिर्मित बस स्टेशन , रामसनेही घाट, भिटरिया, बाराबंकी का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा लंबे समय से यहां पर बस स्टेशन बनाने की मांगकर रहे थे,जिसे आज परिवहन मंत्री से साकार कर दिया। परिवहन निगम को बस स्टेशन के निर्माण के लिये भूमि का पुर्नग्रहण किया गया और 336.90 लाख रुपए में बस स्टेशन का निर्माण कार्यदायी संस्था यू.पी. स्टेट कान्सट्रक्शन एण्ड एनफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लि. बाराबंकी को दिया गया था। ये फैसला यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत पूरा कराया गया है।

बस स्टेशन पर यात्रियों के लिये शौचालय, इण्डियन मार्क, ।। हैण्ड पम्प, साईनेज, इन्टरलाकिंग, बफ र स्ट्रिप एवं यात्री प्लेटफ़ॉर्म के साथ बाउण्ड्रीवाल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,पेयजल हेतु बोरिंग, समरसेबुल पम्प, वाटर पोस्ट इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित बस स्टेशन से आज पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यहां से बसें बाराबंकी, भिटरिया, अयोध्या धाम , जौनपुर, वाराणसी, बाराबंकी, भिटरिया, हैदरगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, बाराबंकी, भिटरिया, हैदरगढ़, रायबरेली, आलापुर, चित्रकूट, बाराबंकी,लखनऊ, भिटरिया, अयोध्या धाम, कानपुर, बाराबंकी, भिटरिया, देवीगंज, हैदरगढ़ कौशांबी के लिए बसों का संचालन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा राम सिंह भुल्लन वर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रिंकू सिंह, मण्डल अध्यक्ष नीरज सिंह, पवन कुमार वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अभिषेक मौर्य, संदीप त्रिपाठी, महामंत्री लोकेंद्र रावत, एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।