यूपी में बदला मौसम- मुजफ्फरनगर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट


ऑरेंज अलर्ट किया जारी

लखनऊ। मौसम विभाग ने गरज और चमक के साथ रविवार को देश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया था। रविवार को वो सटीक साबित हुआ है। मजफ्फरनगर जिले में रविवार तड़के से गरज और चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तूफान भी आ सकता है।

इससे पहले मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावनाए व्यक्त की। मौसम विभाग ने कानपुर व आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया।

मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

मुरादाबाद। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को शहर में तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में घने बादल छा गए। छजलैट और अगवानपुर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा शहर में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ठंडी हवा चल रही है। कभी बादल छाए तो कभी धूप निकल रही है। मौसम विज्ञान विभाग का आज तेज हवा के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को अधिक बारिश हो सकती है, जबकि कानपुर व मंडल में में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट बना रहेगा। 17 मार्च को एक नया विक्षोभ फिर से दस्तक दे रहा है। मौसम में इस बदलाव का असर गेहूं, दलहन और सब्जी फसलों पर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों में सिंचाई और दवा छिड़काव की योजना बनाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *