ब्यूरो,लखनऊ। पुलिस विभाग में तबादला का सिलसिला जारी है। बीते दिनों डीजी के पद पर प्रोन्नति के बाद राजीव सब्बरवाल को डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण बनाया गया है। इसके साथ उनके पास डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा के.सत्यनारायण को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएसी में तैनात रहे एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा बनाया गया है। दो आइजी व दो डीआईजी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नति पाकर पुलिस अधीक्षक बने 12 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है।
नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती
राजीव सब्बरवाल – डीजी/एडीजी डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद – डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण के साथ डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार।
ए.सतीश गणेश – एडीजी पीटीएस मुरादाबाद – एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय।
के.सत्यनारायण – एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय – एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन।
मोदक राजेश डी.राव – आइजी सीआइडी मुख्यालय – आइजी जीआरपी मुख्यालय।
सुभाष चन्द्र दुबे – आइजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय – आइजी महिला व बाल सुरक्षा संगठन।
अनीस अहमद अंसारी – डीअाइजी पुलिस मुख्यालय – डीआइजी पीएसी मुख्यालय।
देवरंजन वर्मा – डीअाइजी नियम व ग्रंथ – डीअाइजी स्थापना।
डा.मीनाक्षी कात्यायन – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर – सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।
सर्वानन्द सिंह यादव – सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर – एसपी एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ।
पंकज कुमार पांडेय – सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी – एसपी पीएसी मुख्यालय, लखनऊ।
डा.महेन्द्र पाल सिंह – एसपी अपराध।
शुभम पटेल – एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ – एसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ।
मनोज कुमार अवस्थी – एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय – सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर।
अशोक कुमार – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर – एसपी उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ।
चन्द्रकान्त मीना – एसपी प्रतीक्षारत – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर।
रोहन झा – सहायक पुलिस अधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय – अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम।
निहारिका शर्मा – प्रभारी सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर – सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर।
संजीव कुमार वाजपेयी – एसपी/एएसपी नगर, बिजनौर – सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा।
अनिल कुमार (प्रथम) – प्रभारी प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर – प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर।
बृजेश कुमार गौतम – एसपी/एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मुख्यालय लखनऊ।
ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) एसपी/एएसपी बस्ती – एसपी लाजिस्टिक, डीजीपी मुख्यालय।
ओम प्रकाश सिंह (द्वितीय) – एसपी/एएसपी मीरजापुर – एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय।
अजीजुल हक – एसपी/एएसपी सेंट्रल रिजर्व सीतापुर – एसपी पुलिस मुख्यालय।
विनय कुमार सिंह – एसपी/एएसपी बिजनौर – एसपी स्पाट टीम एटीएस, लखनऊ।
अशोक कुमार – सेनानायक/उपसेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ – एपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड।
संजय राय – एसपी/एएसपी प्रतापगढ़ – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या।
आनन्द कुमार (द्वितीय) – पुलिस उपायुक्त/ अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली।
संजय कुमार (द्वितीय) – एसपी/एएसपी यातायात, गोरखपुर – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर।