ब्यूरो,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि सीलमपुर में मुस्लिम महिलाएं बुर्के पहनकर फर्जी वोट डाल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिल गौड़ का आरोप है कि मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोट डाल रही हैं।

राजधानी दिल्ली में आज (05 फरवरी) यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। उधर, दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने मतदान किया
करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “जनता बदलाव चाहती है। डबल इंजन की सरकार तेजी से काम करेगी। दिल्ली भारत का दिल है लेकिन आज यह वेंटीलेटर पर है। सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। ऐसे झूठ बोलने वाले आदमी को जनता ने मान लिया है कि ये झूठ बोलते हैं। जनता भाजपा, डबल इंजन की सरकार बनाएगी।”
12:58 PM, 05-FEB-2025
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने मतदान किया
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “मेरी दिल्ली के करदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।”
12:55 PM, 05-FEB-2025
दिल्ली की तरक्की रुकनी नहीं चाहिए: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज पूरे परिवार के साथ जाकर मतदान किया। हर दिल्लीवासी की तरक्की और हर गरीब परिवार के सम्मानजनक जीवन के लिए वोट दिया। आप भी अपने परिवार के साथ मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। दिल्ली की तरक्की रुकनी नहीं चाहिए।’
12:41 PM, 05-FEB-2025
मतदान के दौरान सीलमपुर में हंगामा
सीलपुर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। सीलमपुर विधानसभा में आर्यन पब्लिक स्कूल में फर्जी वोटिंग को लेक भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्का-फुल्का हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने बुर्का पहन कर आई महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद कुछ देर बहस हुई और बाद में मामला शांत हो गया।
12:39 PM, 05-FEB-2025
यहां फ्री पिक एंड ड्रॉप सर्विस
नजफगढ़ के संत कृपाल स्कूल में काफी भीड़ है। बुजुर्ग व महिला वोटर्स के लिए इलेक्शन ऑफिस की तरह से फ्री पिक एंड ड्रॉप सर्विस दी जा रही है। इससे लोग काफी खुश हैं।
12:38 PM, 05-FEB-2025
बूथों के बाहर कतार में लगे मतदाता
विश्वास नगर सीट के कड़कड़डूमा गांव में मतदान के लिए लोग लाइन में लगे हैं।
12:34 PM, 05-FEB-2025
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया मतदान
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के यमुना विहार में सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1 में अपना वोट डाला।
12:31 PM, 05-FEB-2025
C P M नेता वृंदा करात ने मतदान किया
C P M नेता वृंदा करात ने मतदान किया। जिसके बाद उन्हेंने कहा, “हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है आज। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।”
12:25 PM, 05-FEB-2025
संजय सिंह ने किया मतदान
आप सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
12:12 PM, 05-FEB-2025
पूर्व C J I डीवाई चंद्रचूड़ ने किया मतदान
पूर्व C J I डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है… युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।”