अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज यानी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। दोनों आज सात फेरे लेंगे। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हो रही हैं। वहीं, खेल जगत के तमाम दिग्गज भी पहुंच रहे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, जॉन सीना, हार्दिक पांड्या आदि सितारे शामिल हैं। आइये देखें तस्वीरें…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे हैं।
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी नजर आ रहे हैं। वहीं, हार्दिक की भाभी पंखुड़ी भी दिखीं। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर की पत्नी नताशा नहीं दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने का दावा किया जा रहा है।
पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत अपनी पत्नी विद्या श्रीकांत के साथ मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचे।

6 of 14
केएल-आथिया शेट्टी पूरे परिवार के साथ – फोटो : PTI
केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ सुनील शेट्टी और अभिनेता के बेटे भी नजर आए।

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम में शामिल रहे स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी शादी समारोह में पहुंचे हैं।

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ अनंत-राधिका के शादी समारोह में पहुंचे हैं।
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में अनन्या पांडे के साथ नाचते दिखे हार्दिक पांड्या।अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा जैन के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने अपनी पत्नी के साथ अनंत-राधिका के शादी समारोह में पहुंचे।