अखिलेश बोले-भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर हुए फर्जी एनकाउंटर 


‘अपराधियों को बचाती है भाजपा’

ब्यूरो, लखनऊ। मुठभेड़ाें को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर होने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा कि झूठे एनकाउंटर प्रशासन को भ्रष्ट करते हैं।कोर्ट के अलावा किसी और का सजा देना, खुद में एक गुनाह है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। कई निर्दोष लोगों की जिंदगी और घर-परिवार बर्बाद हो गए।

पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा। फर्जी एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं हुई हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस बेलगाम है। अब तो खुद कोर्ट को नाराजगी जतानी पड़ रही है।भाजपा सरकार असली अपराधियों को बचाती है। पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। संविधान और कानून का पालन नहीं हो रहा है। भाजपा, जनता में भय पैदा करना चाहती है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती में भेदभाव होता है।सत्ता के संरक्षण में सरकार के चहेते पुलिस के कुछ अधिकारी मनमानी करते है और कानून हाथ में लेते हैं। झांसी में पुष्पेंद्र की और नोएडा में फर्जी एनकाउंटर उदाहरण है। वर्ष 2027 में जनता, भाजपा के अन्यायी शासन का अंत कर देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *