The Sunday Views

द संडे व्यूज़

होम राज्य

युवाओं ने दी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दीपावली की शुभकामनायें

Spread the love      लखनऊ। दीपोत्सव का पावन पर्व मनाने की शुभ घड़ी आ गई है। आज रूप चौदस या छोटी

युवाओं ने दी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दीपावली की शुभकामनायें
Spread the love

लखनऊ। दीपोत्सव का पावन पर्व मनाने की शुभ घड़ी आ गई है। आज रूप चौदस या छोटी दिवाली है, कल मुख्य त्योहार दीपावली मनाई जाएगी। त्रेतायुग की तरह आज भी लोग भगवान राम के वन से लौटने की खुशी में गलियों में, घर के बाहर दीयों की पंक्ति सजाकर उनका स्वागत करते हैं। वहीं इस पर्व से जुड़ी और भी पौराणिक कथाओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन व अन्य अनुष्ठान करते हैं।

दीपावली के इसी मौके पर लखनऊ में कुछ युवाओं- सुमित श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, बटकेश्वर प्रताप सिंह, अभय पांडेय एवं यशदीप आनंद ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी एवं प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने के लिए बधाई दी।

About Author

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *