MahShiv Ratri : महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवजी की पूजा अर्चना और व्रत करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। महाशिवरात्रि पर फलाहार करके व्रत करने का विधान होता है। इसके साथ ही शास्त्रों के अनुसार, व्रत के दौरान खानपान से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का भी ख्याल जरूर रखना चाहिए। अन्यथा व्रत अधूरा रह सकता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं की महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए…

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए ?
- मान्यता है कि महाशिवरात्रि के व्रत में भूलकर भी अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में शिवरात्रि पर फलाहार करके व्रत रखने का विधान बताया गया है। ऐसे में अनाज का सेवन करने से व्रत अधूरा रह सकता है।
- हिंदू धर्म में व्रत के दौरान नमक का सेवन करना वर्जित माना गया है। इससे व्रत टूट सकता है लेकिन, स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर सेंधा नमक का प्रयोग किया जा सकता है।
- महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज आदि तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, परिवार के सदस्यों को भी इस नियम का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।
- मान्यता है कि शिवरात्रि के व्रत में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस नियम का ख्याल रखना आवश्यक माना गया है, अन्यथा व्रत अधूरा रह सकता है।
- महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, घर में भी हर किसी को मदिरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए ?
- माना जाता है की व्रती को महाशिवरात्रि के दिन सुबह के समय पूजा करने के पश्चात फलों का सेवन करना चाहिए। आप व्रत में पपीता, सेब, खीरा आदि खा सकते हैं।
- व्रत में जूस का सेवन भी किया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और पूरे दिन शरीर दैनिक कार्यों को करने में सक्षम रहता है। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तो बिना नमक का सेवन किए व्रत करना चाहिए।
- महाशिवरात्रि के व्रत में मीठे का सेवन करना चाहिए। साथ ही, व्रत के दौरान काली मिर्च का प्रयोग भी किया जा सकता है।
- अगर आप व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं तो इससे बने पकौड़े और पूरियों को सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- महाशिवरात्रि के व्रत में गाजर, लौकी आदि से बनी खीर आप खा सकते हैं। इसके अलावा, व्रत में मखाने की खीर या कई अन्य प्रकार से इसका सेवन किया जा सकता है।
- महाशिवरात्रि के दिन आप व्रत में दूध से बनी ठंडाई का सेवन भी कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।