साप्ताहिक आर्थिक राशिफल-16 से 22 फरवरी 2026: इस सप्ताह बना रहे महालक्ष्मी योग…


Weekly Finance Horoscope – February 2026: चंद्रमा और मंगल की युति मकर राशि में होने से इस सप्ताह का आरंभ हो रहा है। कुंडली में चंद्रमा और मंगल के एक साथ होने से महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में इसे धन योग और चंद्र-मंगल योग भी कहा जाता है। यह योग व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति, करियर में सफलता और उच्च पद प्राप्त होता है। इस योग के प्रभाव से साधारण व्यक्ति भी अत्यधिक धनवान बनता है। इसके साथ ही मंगल के उच्च राशि मकर में होने से इस सप्ताह रूचक पंच महापुरुष योग का प्रभाव भी रहेगा। इसके शुभ प्रभाव से जातक साहसी बनता है और राजनीति के क्षेत्र में अपार सफलता पाता है। आइए जानते हैं रुपये-पैसे के मामले में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए फरवरी का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष मेष आपके जीवन में अच्छे फल लेकर आएगी

इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत आपके जीवन में अच्छे फल लेकर आएगी। सेहत के लिहाज से अनुकूल स्थितियां रहेंगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा खुशियां बटोरने में सफल रहेंगे। घर परिवार में किसी नई शुरुआत को लेकर मन परेशान रहेगा। आर्थिक मामलों में कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।

शुभ दिन : 17,19

वृषभ राशि: इन्वेस्टमेंट से बेहतर परिणाम मिलेंगे

कार्यक्षेत्र में जितना नेटवर्किंग करेंगे उतना अधिक फायदा होता जाएगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सा रिलैक्स होकर इन्वेस्टमेंट करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। घर परिवार में आपसी सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह यात्राओं का अगर मन बना रहे हैं तो उन्हें टाल दें अन्यथा परेशान रहेंगे। सेहत की तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खान पान से संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ दिन : 16,18

मिथुन राशि: मेहनत का फल भविष्य में मिलेगा

कार्यक्षेत्र में आप जो भी मेहनत करेंगे उसका असर आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। सेहत को लेकर की गई एक्टिविटी आपके लिए तंदुरुस्ती के द्वार खोलेगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सुखद अनुभव रहेंगे। यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी की मदद भी मिल सकती है। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम आपके जीवन में पदार्पण करेगा। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के मामलों में थोड़ा सा रिस्क लेकर निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ दिन : 17,19,20

कर्क राशि: सफलता आपके कदम चूमेगी

कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बेहतर होगा। प्रेम संबंध में अपने इंटूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। घर परिवार में युवा वर्ग के द्वारा कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। इस सप्ताह अपने जीवन में किसी बात को लेकर अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
शुभ दिन : 16,18,19

सिंह राशि: आर्थिक नुकसान हो सकता है

इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार रहेगा। प्रेम संबंध में इस सप्ताह किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी मन संशय में रहेगा। जिस वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोर्ट कचहरी के मामलों में दिक्कत बढ़ सकती हैं। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार के मामलों में स्ट्रेस बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरती जाएंगी।
शुभ दिन : 17,20

कन्या राशि: मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी

कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस सप्ताह किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल करेंगे। किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी महिला की वजह से परेशानी हो सकती है। आर्थिक व्यय भी अधिक हो सकता है। किसी पितृतुल्य व्यक्ति पर व्यय अधिक हो सकते हैं। परिवार के मामलों में अचानक से किसी बात को लेकर कष्ट बढ़ सकते हैं।
शुभ दिन : 19

तुला राशि: आर्थिक मामलों में अचानक से फायदा होगा

इस सप्ताह आपकी रोमांटिक लाइफ में सुकून रहेग। लव लाइफ में सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार रहेगा। आप जितना अधिक रिलैक्स रहेंगे उतना बेहतर परिणाम जीवन में रहेगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी। यात्राओं को लेकर काफी बिजी भी इस सप्ताह रहेंगे। आर्थिक मामलों में अचानक से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर मन दुखी हो सकता है।
शुभ दिन : 17,18,19

वृश्चिक राशि: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से जीवन में उन्नति के मार्ग बढ़ते जाएंगे। आर्थिक मामलों में धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। आप अपने इन्वेस्टमेंट को अपने कंट्रोल में करने में सक्षम रहेंगे। इस सप्ताह लव लाइफ में सुधार तो रहेगा लेकिन फिर भी एक खलिश रहेगी। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग खुलते जाएंगे।
शुभ दिन : 16,17,20

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। आपसी रोमांस में वृद्धि होगी। यह सप्ताह प्रेम संबंध में आपसी प्रेम को सुदृढ़ करने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान जीवन में सुखी रहेंगे। परिवार में किसी बदलाव को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों में कष्ट रहेंगे और मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी हानि की संभावना बन सकती है।
शुभ दिन : 19

मकर राशि: आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा

इस सप्ताह अपने ऑफिस में काफी बदलाव कर सकते हैं। किसी बेहतर प्रोजेक्ट की तरफ रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान आपकी पर्सनालिटी दूसरों को काफी प्रभावित करेगी। इस दौरान यात्राएं सफल रहेंगी। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं। इस सप्ताह प्रेम संबंध में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। सप्ताह के अंत में किसी बुजुर्ग के साथ मतभेद रहेंगे।
शुभ दिन : 19

कुंभ राशि: इस सप्ताह खुशियां दस्तक देंगी

कार्यक्षेत्र में कि नई शुरुआत आपके जीवन में सुकून लेकर आएगी। सेहत को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंध में इस सप्ताह खुशियां दस्तक देंगी। आप अपने प्रियजन एवं अपने जीवनसाथी के साथ पार्टी मूड में रहेंगे। इस सप्ताह परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में किसी नए निवेश द्वारा फायदा होगा। लेकिन किसी मातृतुल्य महिला पर खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ दिन : 17,18

मीन राशि: कोर्ट कचहरी के मामलों में व्यय बढ़ेगा

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए शुभ सप्ताह है। आपसी प्रेम को सुदृढ़ करता जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत में सुधार होगा। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी व्यय बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह यात्रा को टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में भी किसी समाचार को सुनकर मन दुखी रहेगा। सप्ताह के अंत में हालांकि बेहतर स्थितियां होती जाएंगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *