उत्तर प्रदेश: योगी राज में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया 13 अगस्त…


24 घंटे नान स्टाप विधान परिषद,विधान सभा सदन चलाकर योगी रचेंगे इतिहास

2047 में कैसे होगा हमारा उत्तर प्रदेश, बतायेंगे मंत्री, सभी की स्लाट हो गयी बुक

संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में इस तारीख को सुनहरे अक्षर में लिखा जायेगा क्योंकि ये पहली बार हो रहा है कि विधान परिषद और विधान सभा में विजन डाक्यूमेंट- 2047 पर 13 अगस्त से 14 अगस्त तक दो दिनों तक नान स्टाप 24 घंटे सदन चलेगा। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के ब्यूरोकेे्रटस और माननीयों को दिया जाना चाहिये। इस दौरान हमारे उत्तर प्रदेश की तस्वीर कितनी खूबसूरत होगी,इस पर विस्तार से चर्चा होगी। यानि, 24 घंटे नान स्टाप विकसित भारत,विकसित उत्तर प्रदेश-2047 पर सभी माननीय अपने-अपने विभागों में क्या बेहतर काम करा सकते हैं,इस पर विचार रखेंगे। सभी माननीयों का स्टॉट तय हो गया है। विधान सभा में चर्चा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले अपनी बात रखेंगे।

विधान परिषद और विधानसभा में 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विजन डॉक्युमेंट- 2047 पर चर्चा शुरू होगी। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। इसका थीम है, विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश- 2047। विधानसभा में चर्चा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले अपनी बात रखेंगे। वर्ष 2047 में यूपी को लेकर सदस्यों का क्या दृष्टिकोण है। तब तक क्या-क्या काम होने चाहिये और उत्तर प्रदेश की कैसी तस्वीर तब तक वे देखना चाहते हैं। सभी सदस्य इस मुद्दे पर अपना मत रख सकेंगे।

बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिये शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है। सबसे ज्यादा 8 मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच रहेंगे। सदन में हर समय मंत्रियों की अनिवार्य मौजूदगी का रोस्टर बुधवार शाम 6 बजे से लागू होगा। इससे पहले सदन में 28 के अतिरिक्त अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। शाम 6 से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक का समय छह शिफ्ट में बांटा गया है। सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की होगी। शेष शिफ्ट 3-3 घंटे की रहेंगी।

इस तरह होगी मंत्रियों की शिफ्ट बुधवार शाम 6 से रात 9 बजे तक : लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल और विजय लक्ष्मी गौतम रात में इस तरह होगा काम का बंटवारा

रात 9 से 12 बजे तक: योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा

रात 12 से तड़के 3 बजे तक :अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु और बृजेश सिंह

तड़के तीन बजे के बाद इन्हें जिम्मेवारी तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक: अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी और केपी मलिक

बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक रू जयवीर सिंहए नंद गोपाल गुप्ता नंदीए संदीप सिंहए रवींद्र जायसवाल और सोमेंद्र तोमर सुबह 9 से 11 बजे तक रू सूर्य प्रताप शाहीए संजय सिंह निषादए गुलाब देवी और रजनी तिवारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *