विद्यावती (प्रथम) वार्ड की सड़कें इठला रही हैं, 1.40 करोड़ से सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ


विद्यावती (प्रथम) वार्ड की सड़कें इठला रही हैं, 1.40 करोड़ से सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ

सभासद विमल तिवारी के प्रयास से विद्यावती (प्रथम) वार्ड की सड़कें इठला रही हैं,सड़क निर्माण में लगे 1.40 करोड़

ब्यूरो,लखनऊ। नगर निगम लखनऊ अंतर्गत वार्ड विद्यावती प्रथम में पार्षद विमल तिवारी के प्रयास से अंसल आंगन सेक्टर एम-1 क्षेेत्र में लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। आलम ये है कि सेक्टर अंसल आंगन में जाने वाली सड़क मार्ग अपने चकाचक व्यवस्था से इठला रही है। इसके लिये क्षेत्र की जनता ने सभासद विमल तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रीय सभासद विमल तिवारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता भी है कि गड्ढा मुक्त सड़कें हों और मेरी पूरी कोशिश है कि क्षेत्र की जनता की मांगों को हर हाल में पूरा करें। इसी कड़ी में पराग चौराहा स्थित विश्वनाथ अकादमी स्कूल के बगल वाली सड़क से अंडरपास तक पेवर डामर द्वारा सड़क निर्माण कार्य व अंडरपास के दोनों ओर आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य पूरा करा दिया गया है। इसी तरह,अंडरपास से मकान संख्या 1041 तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य भी करा दिया गया है। इससे क्षेत्र के निवासियों के आवागमन में सुविधा मिल रही है।

पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर पानी,सड़क,प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। कहा कि क्षेत्र के सर्र्र्र्र्वागीड विकास के लिये नगर निगम एवं शासन के सहयोग से लगातार कार्य कराये जा रहे हैं , ताकि आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सके। इस दौरान अधिवक्ता आयुष सिंह चौहान, अशोक सिंह, सूरजपाल और सौरभ मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *