Organised Archives - The Sunday views

राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का हुआ आयोजन
पटना:  समाहरणालय सभाकक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए।  जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी गयी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान मीडिया की अहम भूमिका रही है। प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु किये जा रहे सरकारी प्रयास से आमजन को लगातार अवगत कराया जाता रहा है। आमजन तक छोटी सी छोटी जानकारी पहुंचाने हेतु प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया का अत्यंत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मीडिया प्रतिनिधियों ने कोरोना महामारी के दौरान मास्क, फेस कवर, ग्लब्स, सैनेटाइजर आदि बचाव के तरीकों को अपनाते हुए पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहे और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

उन्होंने कहा कि आज की मीडिया काफी फास्ट हो गयी है। प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अगर कोई गलत खबर चल जाती है तो इसका बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोई भी खबर लिखने में काफी सजगता एवं सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सही तथ्यों के साथ खबरों का प्रसारण करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इसके साथ ही प्रशासन एवं प्रेस को मिलकर समाज, जिला, राज्य एवं देश के तरक्की में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।   समाहरणालय सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, बेतिया ने कहा कि 16 नवंबर को ही भारतीय प्रेस परिषद ने काम करना शुरू किया था। यह परिषद एक निगरानी संस्था है जो यह सुनिश्चित करती है कि प्रेस उच्च मानकों को बनाए रखें और किसी प्रभाव एवं धमकी के आगे नहीं झूके। भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना दिवस को ही प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उप विकास आयुक्त द्वारा स्वलिखित पुस्तक जीवन एक दर्पण को जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव रंजन झा को भेंट की गयी।

उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। तथ्यपरकता, यथार्थवादिता, संतुलन एवं वस्तुनिष्ठता इसके आधारभूत तत्व हैं। किसी भी खबर को लिखने से पहले इन सारी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर भी हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। परिचर्चा के दौरान कुछेक मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा कुछ मुद्दे उठाये गये। इस पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि आपके द्वारा उठाये गये मुद्दों को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा जायेगा तथा उसका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा।

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,  रामनिरंजन सिंह ने कहा कि पत्रकार बंधुओं के प्रयास से ही कोविड-19 आपदा से पश्चिम चम्पारण जिला उबरा है। आपके माध्यम से ही कोराना महामारी के दौरान प्रत्येक लोगों के बीच बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचायी गयी है।

वरीय उप समाहर्ता, सुजीत वर्णवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आप सभी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सीय अधिकारी के साथ एक कोरोना योद्धा की तरह कार्य किये हैं, जो अत्यंत ही सराहनीय है।

वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्र ने परिचर्चा में कहा कि जिले के मीडिया प्रतिनिधि कोरोना महामारी के दौरान पूरी सावधानी बरतते हुए जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़े हैं। आशीष कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दौरान प्रवासी मजदूरों को जिले में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जो अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। प्रवासी श्रमिक अब उद्यमी बन चुके हैं तथा अन्य श्रमिकों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन झा ने कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये निदेशों का अक्षरशः पालन सभी करें, चाहे वे अधिकारी हों, पुलिस पदाधिकारी हों, पुलिस कर्मी हों या फिर मीडिया प्रतिनिधि। सभी मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस बनाये रखें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि धनंजय द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी के रूप में आयी। जिला प्रशासन द्वारा इस आपदा को अवसर में बदलने का सराहनीय कार्य किया गया। मात्र 15 दिनों में ही उत्कृष्ट तथा सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस जीएमसीएच में आईसोलेशन वार्ड का निर्माण कराया गया, जो पूरे बिहार में एक नजीर बना। इस कार्य में जिलाधिकारी की अत्यंत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयास के बदौलत ही जीएमसीएच में आधुनिक आईसोलेशन वार्ड फंक्शनल हुआ। द्विवेदी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में आने वाले श्रमिकों/कामगारों को बसों आदि के माध्यम से क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया गया। क्वारंटाइन सेंटरों में इनके लिए खाने-पीने, रहने तथा अन्य सभी समुचित व्यवस्था की गयी थी। जिला प्रशासन ने आपदा को चुनौती के रूप में लिया और बेहतर कार्य किया।

हरिकेश तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि प्रेस क्लब मीडिया प्रतिनिधियों को हस्तगत करा दिया जाय ताकि समाचार प्रेषण आदि में मीडिया प्रतिनिधियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मृत्युंजय दूबे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कुछेक मीडिया प्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिला प्रशासन इसकी जांच अपने स्तर से करें तथा मीडिया प्रतिनिधि अगर दोषी पाये जाते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाय, अगर वे निर्दोश पाये जाते हैं तो उनपर दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाय।

इसी तरह अन्य मीडिया प्रतिनिधियों  अवधेश शर्मा, मृत्युंजय कुमार दुबे अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ ,सोनू,अविनाश कुशवाहा ब्यूरो चीफ ,धर्मेन्द्र तिवारी ,प्रदीप कुमार भारद्वाज ,आदित्य दूबे, म0 शकील अहमद, म0 अनिसुल वरा, आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,  रामनिरंजन सिंह, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता,  सुजीत वर्णवाल,  प्रभाष कुमार,  किशोर साह एवं  मनोज कुमार सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

The post राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का हुआ आयोजन appeared first on The Sunday views.

खगड़िया में 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक होगा खगड़िया प्रो कबड्डी लीग का आयोजन
पटना:  आज दिनांक 16 नवंबर को सन्हौली स्थित शामा मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर में खगड़िया जिला कबड्डी संघ एवं यूथ क्लब खगड़िया की संयुक्त बैठक हुई।

इस बैठक में संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खगड़िया जिला में पूर्व में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण देश और दुनिया में सभी खेलों का आयोजन विगत 8 महीने से बंद पड़ा है। जिससे खेल की गतिविधि पूरी तरह ठप हो चुकी है। ऐसे में खिलाड़ियों में पूर्व की भांति ऊर्जा भरने के लिए खगड़िया में पहली बार जिला कबड्डी संघ एवं यूथ क्लब के संयुक्त प्रयास से खगड़िया प्रो कबड्डी लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इसको लेकर दिनांक 30 नवंबर को एक दिवसीय कबड्डी ट्रायल कराया जाएगा, जिसमें खगड़िया सहित छह जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के उपरांत खिलाड़ियों के प्रतिभा के अनुसार छह अलग अलग फ्रेंचाइजी के द्वारा बोली लगाई जाएगी।

इस बैठक में यह भी तय हुआ कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन जिला में पहली बार कराया जा रहा है, इसीलिए इसमें जिन्हें भी अपने संस्थान के नाम से फ्रेंचाइजी बनानी है, बनाकर बोली में भाग ले सकते हैं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रो कबड्डी होती है। उसी के अनुसार यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को मान सम्मान और राशि दी जाएगी।

प्रतियोगिताओं के लिए मुख्य प्रायोजक और इनके फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क साधा जा रहा है। बैठक में उपस्थित क्लब के अध्यक्ष प्रदुमन कुमार सिंह, संरक्षक विप्लव रणधीर, रणधीर कुमार सिंह, डॉ0 जैनेंद्र नाहर, अमित कुमार, प्रकाश कुमार, शशिकांत रंजन, पंकज कुमार, मनोज कुमार सिन्हा सुशांत कुमार मिश्र, मनोहर, राकेश कुमार, सुजीत कुमार, रोशन, विक्की कुमार आदि ने सभी उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता को बेहतर बनाने की सहमति दी।

रिपोर्ट: जगदीप कुमार

The post खगड़िया में 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक होगा खगड़िया प्रो कबड्डी लीग का आयोजन appeared first on The Sunday views.

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता मैराथन का किया आयोजन, आम जन से की मतदान की अपील
पटना(मुज़फ़्फ़रपुर)। रूपेश कुमार।   जिला के कुल 11 विधानसभा क्षेत्र के दूसरे और तीसरे चरण के 3 नवंबर और 7 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ एनसीसी कैंडीडेट्स, विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ समाहरणालय परिसर से लेकर करीब 5 किलोमीटर तक शहर के विभिन्न संगठनों के साथ चले और सिकंदरपुर स्टेडियम में मतदान को लेकर शपथ दिलाई गयी। साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक किया जा रहा है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को एक संदेश दिया जा सके ताकि मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

The post विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता मैराथन का किया आयोजन, आम जन से की मतदान की अपील appeared first on The Sunday views.

राजद नेता व भावी उम्मीदवार डॉ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया मुफ्त जांच शिविर का आयोजन, 24 सौ लोगों का हुआ ईलाज
नालंदा | ऋषिकेश कुमार | हरनौत विधानसभा क्षेत्र के राजद के भावी उम्मीदवार व दंत चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में घूम घूम कर जांच शिविर लगाकर अब तक हजारों असहाय गरीबों का मुफ्त में इलाज किया है। इसी इलाज के कुनबे को आगे बढ़ाते हुए आज राजद नेता व भावी उम्मीदवार डॉ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा नगरनौसा के बालिका उच्च विद्यालय में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 24 सौ मरीजों का दांत आंख से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कर मुफ्त में दवाई का भी वितरण किया गया। इस शिविर में 225 मरीज मोतियाबिंद के लिए चयनित किया गया है। जिसका मुफ्त में 10 अक्टूबर से पटना में मुफ्त ऑपरेेशन किया जाएगा। साथ ही विदेशी लेंस लगाया जाएगा।सभी मरीजो को सकुशल ले जाने और घर भेजने की सुविधा निशुल्क रहेगी। ज्ञात हो कि इसके पूर्व हरनौत विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाकर 17 सौ मोतिया बिंद के मरीजो का मुफ्त इलाज किया जा चुका है।हालांकि इन सभी मरीजों को जांच करने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। आपको बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा करने के बाद जहां एक ओर जनप्रतिनिधि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र इलाकों में लोगों से रूबरू होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं दंत चिकित्सक जनसंपर्क की जगह लोगों का घूम घूम कर उनका इलाज करने में जुटे हैं। चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। इस शिविर में दंत चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार के सभी टीम पूरी लगन और जज्बे के साथ जुटी रही। राजद नेता डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की सरकार विकास के नाम पर लोगो को दिग्भर्मित करने का काम कर रही है। जबकि इनका पूरा काम सरकारी दस्तावेजों में सिमट कर रह गया। विकास के नाम पर नालन्दा जिला ही सबसे पीछे चल रही है जबकि नालन्दा जिला उनका गृह क्षेत्र भी जाना जाता है।

The post राजद नेता व भावी उम्मीदवार डॉ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया मुफ्त जांच शिविर का आयोजन, 24 सौ लोगों का हुआ ईलाज appeared first on The Sunday views.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
नालंदा| ऋषिकेश कुमार| बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले ही उनकी लालू यादव को हाथ से लिखी एक चिट्ठी सुर्खियों में आयी थी। चिट्ठी में लालू यादव को उन्होंने अपना इस्तीफ़ा भी भेजा था। उनके निधन से पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। इसी कड़ी में इस्लामपुर प्रखंड के इस्लामपुर बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।

इस दौरान राजद नेता महेंद्र यादव ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्लामपुर से खास लगाव था। वह जब भी बिहार दौरे पर आते थे तो उनका इस्लामपुर आना जाना लगा रहता था। वही राजद नेता राकेश रौशन ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह ने हमेशा सामाजिक न्याय की अवधारणा को देश और प्रदेश में आगे बढाने का काम किया। आज उनके श्रद्धांजलि सभा के मौके पर राजनेताओं ने शपथ ली कि रघुवंश प्रसाद सिंह के जो भी अधूरे काम है। उनके सामाजिक लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाना है। हम लोग राष्ट्रीय जनता दल के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लड़ेंगे और उस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने में काम करेंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

The post पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन appeared first on The Sunday views.