Jharkhand Chief Minister Archives - The Sunday views

विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार देगी आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक सहयोग देगी। जल्द ही इस व्यवस्था के क्रियान्वयन पर सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यहां के छात्र-छात्राओं के साथ सदैव खड़ी है। अध्ययनरत बच्चों के लिए आज राज्य सरकार की ओर से कई डिजिटल एप्प और प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो रही है आशा है कि ये आधुनिक एप्प अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्ति हेतु सहायक होगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

Digi School एवं Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म की शुरुआत समाधान की पहली सीढ़ी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी में ऐसे तो सभी सेक्टरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है परंतु सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली शिक्षा और स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हुआ है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सक्षम स्कूलों में पढ़ाई के कुछ रास्ते जरूर बनाए गए हैं परंतु राज्यस्तर में बहुत बड़े पैमाने पर अभी पढ़ाई के अन्य माध्यमों पर काम करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर Digi School एवं Learnytic 2.0 प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो रही है। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के शुरुआत से अध्ययन के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को लाभ तो अवश्य मिलेगा परंतु यह पूर्ण समाधान नहीं बल्कि समाधान की पहली सीढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के इस दौर में बच्चे पढ़ाई-लिखाई के नए व्यवस्थाओं पर हतोत्साहित नहीं हों बल्कि मानसिक रूप से तैयार होकर नई व्यवस्थाओं का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकती है इस पर गहन चिंतन और मनन कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी चुनौतियां हैं पर हम सभी मिलकर मुकाबला करेंगे और चुनौती से पार भी पाएंगे।

झारखंड के अंदर अनेकों शक्तियां छिपी हैं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जिसके अंदर अनेक प्रकार की शक्तियां छिपी हुई हैं। इस राज्य की धरती के नीचे की असीम शक्तियां हों या इस प्रदेश में वास करने वाले लोगों के हुनर और जोश की शक्तियां हो, ये सभी हमें गर्व महसूस कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में ऐसे-ऐसे स्कूल अवस्थित हैं जो राज्य के गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने नेतरहाट विद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक ऐसा विद्यालय है जो देश में अब तक लगभग 2000 से अधिक आईएएस/आईपीएस दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय वर्तमान समय में भी यहां पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आईएएस/आईपीएस सहित शिक्षाविद, लेखक, आर्टिस्ट बनने का अवसर निरंतर दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन में भी नेतरहाट विद्यालय हमें देश और दुनिया में अलग पहचान दिला रही है।

हर वर्ष मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्यस्तर पर टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्य स्तर पर टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक एवं स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मानित कर मुझे गौरव महसूस हो रहा है। यह एक सुखद अनुभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि यहां के बच्चे जो भी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं बेहिचक उस लक्ष्य की ओर बढ़ें सरकार बच्चों साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम इस राज्य को एक ऐसे जगह में ले जाना चाहते हैं जहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो और उन्हें मंजिल मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीब बच्चे भी हैं जो मेधावी होने के बावजूद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं ऐसे सभी बच्चे जो मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में राज्यस्तर पर टॉपर होंगे उन्हें सरकार हर वर्ष पुरस्कार के रुप में आर्थिक सहयोग राशि देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस साल प्रोत्साहन पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम में देर अवश्य हुई है परंतु आने वाले समय में रिजल्ट के 1 महीने के भीतर प्रोत्साहित राशि का वितरण किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि संक्रमण के इस दौर में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन करें। मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोना, हाथ सैनिटाइज करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल जरूर रखें। खुद सुरक्षित रहें और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। सुरक्षित रहना ही अभी हम सभी के लिए दवा और वैक्सीन है।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राहुल शर्मा, परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद शैलेश कुमार चौरसिया, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जटाशंकर चौधरी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक/अध्यापक/ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सम्मानित हुए छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

The post विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार देगी आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन appeared first on The Sunday views.

झारखण्ड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने योजना-सह-वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

झारखण्ड। केंद्र सरकार के पास राज्य का जीएसटी कंपनसेशन का भुगतान बकाया है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा भुगतान की दिशा में अबतक पहल नहीं की गई है। वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग द्वारा वर्तमान में किया जा रहा राजस्व संग्रह संतोषजनक नहीं है। राजस्व को दोगुना करने की दिशा में कार्य करें। राजस्व संग्रह को प्राथमिकता मान कार्य आरंभ होना चाहिए। झारखण्ड के विकास एवं यहां के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए व्यय तो होगा ही। लेकिन राज्य की आमदनी भी बढ़े। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने योजना सह वित्त विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

आपके राजस्व संग्रह पर राज्य काफी हद तक निर्भर, टैक्स की चोरी रोकें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रह पर राज्य काफी हद तक निर्भर रहता है। विभाग की निगाह राज्य के हर कोने में होनी चाहिए, ताकि राजस्व संग्रह बेहतर ढंग से हो सके। टैक्स की चोरी को रोकने की दिशा में काम हो। विभाग को आईटी सेल से जुड़ कर खुद को मजबूत करना होगा। टैक्स की चोरी करने वालों से बेहतर प्रणाली विकसित करें। हाईटेक व्यवस्था से टैक्स चोरी में काफी हद तक विराम लगेगा। सरकार आपको इसके लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने को तत्पर है।

अपना पक्ष मजबूती से रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के तहत माननीय न्यायालयों में कई मामले लंबित हैं। वाणिज्य कर विभाग को उन सभी मामलों की समीक्षा करनी चाहिए। अधिक राशि के मामलों पर विशेष ध्यान दें। माननीय न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखें। विभाग अपनी क्षमता को पहचानते हुए कार्य करेगा तो अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। विभिन्न मामलों में अलग-अलग न्यायालयों में करीब 4,552 मामले चल रहे हैं, जिसके तहत 4, 230 करोड़ रुपये बकाया है, जिसकी प्राप्ति विभाग को करनी है।

स्ट्रीट वेंडर का सही आंकलन होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट वेंडर का सही आंकलन होना चाहिए। ताकि उनकी सही जनसंख्या का पता चल सके और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर भारत योजना के माध्यम से बैंक लोन मिलने में सहूलियत हो। कोरोना संक्रमण काल में ये सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। आत्मनिर्भर भारत योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कर पाए यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

डीएमएफटी फण्ड की समीक्षा हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड किसी जिला में अधिक तो कहीं कम है। ऐसे में जिस जिला का बजट विकास कार्यों यथा सड़क, पानी व बिजली के लिए अधिक आवंटित है, वहां संबंधित विभाग प्लान बजट की राशि को अन्य जिलों में स्थानांतरित कर विकास कार्य करें। इसमें सीएसआर फण्ड को भी शामिल करें। गाइडलाइन के अध्ययन के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

अन्य राज्यों से डीजल क्यों खरीद रही हैं कंपनियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सीमा से सटे जिलों में खनन कार्य कर रही कोयला कंपनियां अन्य राज्यों से डीजल खरीदे जाने की जानकारी मिल रही है, जबकि उनका एकरारनामा स्थानीय पेट्रोल पंप से डीजल लेने की है। इस दिशा में सुधार करें, जिससे राजस्व का घाटा संबंधित जिला को ना उठाना पड़े।

इन विषयों पर ली विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2020- 21 की कुल प्राप्ति, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से प्राप्त राशि का तुलनात्मक विवरण, प्रमुख विभागों के राजस्व की प्राप्ति, जीएसटी कंपनसेशन की वर्तमान स्थिति, बजटीय उपबंध एवं व्यय की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2020- 21 का कुल बजट, वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्कीम मद की प्रक्षेत्रवार उदव्यय, वित्तीय वर्ष 2020-21 घटकवार कुल बजट, वित्तीय वर्ष 2020-21 स्थापना मद में उपबंध की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2020-21 में व्यय की अनुमति, वित्तीय घाटे की स्थिति, योजना सह वित्त विभागों के अंतर्गत स्थायी/कार्यरत एवं रिक्त पदों की स्थिति, योजना प्रभाग अंतर्गत राज्य योजना, आकांक्षी जिला योजना की जानकारी विभाग के अधिकारियों से प्राप्त की और इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त के.के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, योजना सह वित्त विभाग की सचिव हिमानी पांडेय, वाणिज्य कर विभाग की सचिव वंदना डाडेल, व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

The post झारखण्ड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने योजना-सह-वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की appeared first on The Sunday views.

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार, लॉकडाउन में दिखी सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

झारखण्ड। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस के पर बरलंगा के लुकैयाटांड में हर साल की भांति इस साल भी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र भूमि को झारखंड के हर एक व्यक्ति जानते हैं। यह वही भूमि है, जहां से इस अलग झारखंड राज्य के लिए, मूलवासी-आदिवासी के लिए, जल, जंगल, जमीन के लिए क्रांतिकारी आवाज बुलंद हुई थी। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन के 63वीं शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

क्रांतिकारी आवाज की यादें ताजा करती हैं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग शिबू सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहीद भूमि पर हमें मार्गदर्शन करने वाले हमारे पूर्वज मेरे दादाजी सोबरन सोरेन का 63वं शहादत दिवस है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह दिवस हम सभी को क्रांतिकारी आवाज के प्रारंभ की यादें ताजा करती हैं। यहां की खूबसूरत वादियों से क्रांतिकारी आवाज के आज कई मायने हैं। यहां से उठाई गई बुलंद आवाज व्यर्थ नहीं गया। इसी क्रांतिकारी आवाज से आज हम अपना वजूद बचा पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य निर्माण की लंबी लड़ाई पूर्वजों ने लड़ी। आज इस अवसर पर झारखंड राज्य के जन्मदाता दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी हमारे साथ मौजूद हैं।

आपका एकत्रित होना निश्चित रूप से हमें ताकत प्रदान करता है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और शिबू सोरेन संग रामगढ़ विधायक ममता देवी, समाजसेवी महुआ मांजी, संजीव बेदिया, विनोद किस्कू, फागु बेसरा, सहित अन्य गणमान्य लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद भी आप सभी लोग बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं। आपका एकत्रित होना निश्चित रूप से हमें ताकत प्रदान करता है। इस ताकत के बदौलत ही राज्य के जरूरतमंद लोगों को हम गरीब, किसान, आदिवासी-मूलवासी सभी को उनका हक अधिकार को दिलाने का काम कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरलंगा के लुकैयाटांड में इस दिवस के अवसर पर कई बार हमें विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री, विधायक और एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार, लॉकडाउन में दिखी सरकार की प्रतिबद्धता

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जनता को कम्बल वितरित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आप इस सरकार के मालिक हैं। आपकी भावनाओं, आपकी सोच के अनुरूप हमारी सरकार कार्य योजना बनाते हुए निरंतर राज्य को एक सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। सरकार के गठन को कुछ ही दिन हुए थे कि हमने कोरोना महामारी को लेकर कई दु:ख और तकलीफों को देखा। कोरोना संक्रमण गांव, कस्बा या शहर सभी जगह पैर पसार रहा था। हम सभी को अपने ही घर के अंदर बंद रहने को मजबूर होना पड़ा। यातायात, हाट-बाजार, उद्योग धंधे सब बंद हो गए। ऐसी स्थिति में मजदूरों को रोजगार, गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था, शिक्षा, नौकरी-चाकरी सब थम सा गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जो लोग रोजगार के लिए विभिन्न राज्यों में गए थे। लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए। हमारे सभी मजदूर भाई जो दूसरे राज्यों में फंसे थे, उन्हें राज्य सरकार विभिन्न माध्यमों जैसे एअरलिफ्ट, ट्रेन, बस, इत्यादि के माध्यम से वापस झारखण्ड लाने का काम कर दिखाया। आप सभी ने देखा होगा। जब हमारे जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों को लॉकडाउन के दौरान भोजन की समस्या उत्पन्न हुई। तब हमारी एसएचजी की बहनों, कई सामाजिक संस्थाओं ने सरकार का हिस्सा बनकर मुफ्त भोजन की व्यवस्था करने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस अवधि में कई अहम उतार-चढ़ाव भी देखें, परंतु राज्य वासियों को हतोत्साहित होने से बचाया।

राज्य को संवारने का समय आ गया है

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन शहीद सोबरन सोरेन की तस्वीर पर माला अर्पित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद अलग राज्य का सपना पूरा हुआ है। अब राज्य में आपकी अपनी सरकार है। बस हम सभी लोगों को समन्वय बनाकर इस राज्य को संवारने का समय आ गया है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने लंबा संघर्ष करते हुए। हमें अलग राज्य देने का कार्य किया है। गुरुजी ने अब इस राज्य को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी नौजवानों को दी है। हमें इनके संकल्प को आगे बढ़ाना है।

बच्चों को करोना संक्रमण से बचाने की जरूरत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन सोरेन की तस्वीर पर माला अर्पित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बच्चों के शिक्षा के लिए संघर्ष का दिन चल रहा है। स्कूलों को मजबूरी में बंद किया गया है, क्योंकि अगर बड़े बुजुर्ग कोरोना की चपेट में आते हैं, तो संभल सकते हैं परंतु बच्चे अगर इस महामारी की चपेट में आएंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से इस महामारी को हल्के में न लेने की अपील की

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि कोरोना महामारी का कोई इलाज अभी तक नहीं आ आया है। आपका इलाज आप स्वयं सावधानी रखकर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से इस महामारी को हल्के में न लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से हाथ-मुंह ढक कर रखने की एवं भीड़-भाड़ में ज्यादा समय व्यतीत नहीं करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने लोगों से समय-समय पर हाथ धोने एवं सैनिटाइज करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पूरा पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने बीते दिनों के संघर्ष को संक्षिप्त में बताया। बीते कुछ दशक पहले अलग झारखंड निर्माण को लेकर पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के संबंध में उन्होंने जानकारी दी।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया।

इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, समाजसेवी महुआ मांजी, संजीव बेदिया, विनोद किस्कू, फागु बेसरा, सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

The post जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार, लॉकडाउन में दिखी सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन appeared first on The Sunday views.