Indian Prime Minister Archives - The Sunday views

मन की बात: पीएम मोदी बोले- नए कानूनों से किसानों को मिलेंगे नए अधिकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर रेडियो पर ‘मन की बात’ किया। बता दें प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कोरोना संकट और कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के बीच हो रहा है। फिलहाल, पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए मन की बात कार्यक्रम में कहा कि एक खुशखबरी सुना रहा हूं। कनाडा से मां अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति वापस लाई गई है। इसके लिए कनाडा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आज मैं आप सबके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। हर भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि देवी अन्नपूर्णा की एक बहुत पुरानी प्रतिमा कनाडा से वापस भारत आ रही है। माता अन्नपूर्णा का काशी से बहुत ही विशेष संबंध है। अब उनकी प्रतिमा का वापस आना हम सभी के लिए सुखद है। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की तरह ही हमारी विरासत की अनेक अनमोल धरोहरें, अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का शिकार होती रही हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की वापसी के साथ एक संयोग यह भी जुड़ा है कि कुछ दिन पूर्व ही वर्ल्ड हेरिटेज हेरिटेज वीक मनाया गया है। वर्ल्ड हेरिटेज हेरिटेज वीक संस्कृति प्रेमियों के लिए, पुराने समय में वापस जाने, उनके इतिहास के अहम पड़ावों को पता लगाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में कई संग्रहालय और लाइब्रेरी अपने कलेक्शन को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने 12 नवंबर से डॉक्टर सलीम अली जी का 125वां जयंती समारोह शुरू हुआ है। डॉक्टर सलीम ने पक्षियों की दुनिया में बर्ड वाचिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दुनिया में बर्ड वाचिंग को, भारत के प्रति आकर्षित भी किया है। भारत में बहुत सी बर्ड वाचिंग सोसाइटी सक्रिय हैं। पीएम ने लोगों से अपील की कि आप भी जरूर इस विषय के साथ जुड़िए।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी भागदौड़ की जिन्दगी में, मुझे भी पिछले दिनों केवड़िया में पक्षियों के साथ समय बिताने का बहुत ही यादगार अवसर मिला। भारत की संस्कृति और शास्त्र, हमेशा से ही पूरी दुनिया के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं। कई लोग तो इनकी खोज में भारत आए और हमेशा के लिए यहीं के होकर रह गए, तो कई लोग वापस अपने देश जाकर इस संस्कृति के संवाहक बन गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल 30 नवंबर को हम श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व मनाएंगे। पूरी दुनिया में गुरु नानक देव जी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वैंकुअवर से विलिंगटन तक, सिंगापुर से दक्षिण अफ्रीका तक उनके संदेश हर तरफ सुनाई देते हैं। गुरुग्रन्थ साहिब में कहा गया है- ‘सेवक को सेवा बन आई’, यानी सेवक का काम सेवा करना है। बीते कुछ वर्षों में कई अहम पड़ाव आए और एक सेवक के तौर पर हमें बहुत कुछ करने का अवसर मिला. क्या आप जानते हैं कि कच्छ में एक गुरुद्वारा है, लखपत गुरुद्वारा साहिब। 2001 के भूकंप से कच्छ के लखपत गुरुद्वारा साहिब को भी नुकसान पहुंचा था। यह गुरु साहिब की कृपा ही थी कि मैं इसका जीर्णोद्धार सुनिश्चित कर पाया।

पीएम मोदी ने कृषि कानूनों पर कहा कि इससे किसानों के लिए नए रास्ते खुले हैं। काफी विचार विमर्श के बाद भारतीय संसद ने कृषि कानूनों को ठोस रूप दिया।

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी मन की बात कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन तैयार करने का काम चल रहा है।

कई देशों में वैक्सीन का काम अपने अंतिम चरण में है। भारत में भी वैक्सीन की खोज का काम अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देश की 3 प्रमुख लैब का दौरा किया और वहां वैक्सीन की जानकारी ली। कोरोना वैक्सीन के जायजे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस दौरे का अंत पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ किया।

वहीं दिल्ली बॉर्डर पर किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ अपने धरने पर डटे हुए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सभी प्रदर्शनकारी किसान सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर डटे हैं. वहीं सरकार भी अपने रुख पर कायम है।

The post मन की बात: पीएम मोदी बोले- नए कानूनों से किसानों को मिलेंगे नए अधिकार appeared first on The Sunday views.

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज सुबह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश और विदेश में जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात 2.0 का 18वां संस्करण है।

मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 71वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाता है।

The post नई दिल्ली: पीएम मोदी आज सुबह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित appeared first on The Sunday views.

नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा सीमा पर हुई जमकर पत्थरबाजी, क्षेत्र में धारा 144 लागू
किसान मोर्चा के सदस्य हिरासत में

नई दिल्ली। केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के ‘दिल्ली कूच’ पर निकले हैं। गुरुवार को इनका दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बेरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं।

पंजाब-हरियाणा सीमा

अंबाला हाईवे पर रोके जाने के दौरान बुधवार को किसानों की पुलिस से झड़प हुई। 100 किसान हिरासत में लिए गए। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली कूच में एक लाख किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यह उन्हें रोका गया तो वे दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते जाम कर देंगे। इधर, किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।

The post नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा सीमा पर हुई जमकर पत्थरबाजी, क्षेत्र में धारा 144 लागू appeared first on The Sunday views.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत को बताया विकास का बेस, 2014 से 2029 के कार्यकाल को बताया अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में सांसदों के लिए बनाए गए आवासों का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए 2014 से 2029 तक का वक्त काफी महत्वपूर्ण है, भारत एक युवा देश है, ऐसे में ये वक्त आने वाले मजबूत भविष्य की नींव रखेगा। पीएम ने कहा कि हमें इस कालखंड में देश के लिए योगदान करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘युवाओं के लिए 16-17-18 साल की उम्र, जब वो 10th-12th में होते हैं, बहुत महत्वपूर्ण होती है। 16-17-18 की ये उम्र किसी युवा लोकतन्त्र के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। 2019 के चुनाव के साथ ही हमने 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा किया है। ये समय देश की प्रगति के लिए, देश के विकास के लिए बहुत ही ऐतिहासिक रहा है।

PM Modi Tweet

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान भी देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, जो कदम उठाए हैं, उनसे ये लोकसभा अभी ही इतिहास में दर्ज हो गई है। अब इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी. मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इसलिए मैने ये 16-17-18 का महत्व आपके सामने विशेष रूप से प्रस्तुत किया है।

2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा अभी ही इतिहास में दर्ज हो गई है। इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी। मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: PM

सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले कि देश के सामने कितना कुछ है, जो हमें इस दौरान हासिल करना है। चाहे आत्मनिर्भर भारत अभियान हो, अर्थव्यवस्था से जुड़े लक्ष्य हों, या ऐसे ही कितने और संकल्प, ये सब हमें इसी दौरान ही सिद्ध करने हैं और इसलिए, 16वीं, 17वीं, 18वीं लोकसभा का ये कालखंड हमारे युवा देश के लिए बहुत अहम है। देश के लिए इस इतने महत्वपूर्ण समय का हम सबको हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

The post नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत को बताया विकास का बेस, 2014 से 2029 के कार्यकाल को बताया अहम appeared first on The Sunday views.

नई दिल्ली: कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों के साथ आज बैठक करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ आज डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे।

इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शिरकत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल बैठक करेंगे, इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। देश में वैक्सीन बनाने वाली चार कंपनियां क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण पर हैं, इसलिए बैठक में वैक्सीन वितरण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री आज लगातार दो बैठकें कर सकते हैं। पहली बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों या फिर प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, जहां मौजूदा समय में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात में कर्फ्यू भी लगाया गया है। केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलब्ध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके। भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।

The post नई दिल्ली: कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों के साथ आज बैठक करेंगे पीएम मोदी appeared first on The Sunday views.

लखनऊ: पीएम मोदी आज करेंगे यूपी में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का आगाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र में जलजीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ग्राम जल और स्वच्छता समिति पानी समिति के सदस्यों के साथ उनके अनुभव भी सांझा करेंगे। देश में हर घर नल योजना के तहत 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के आगाज का एलान किया था।

इस योजना की शुरुआत से 42 लाख लोग लाभांवित होंगे। इसके लिए इन 2,995 गांवों में ग्राम जल और स्वच्छता समितियां, या पानी समितियों का गठन हो चुका है। इनके जिम्मे पानी वितरण का रख-रखाव और संचालन होगा। यह परियोजना 24 महीनों के तय समय में पूरी होगी, इसमें पांच हजार करोड़ से ज्यादा खर्चा होगा।

केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक पूरे देश में सभी ग्रामीण घरों को नल से जल देने की है। इस योजना के आगाज के समय 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों यानी केवल 17 फीसदी लोगों को नल से जल मिल रहा था। पिछले 15 महीनों में कोरोना महामारी के बावजूद 2.63 करोड़ परिवारों में नल से पानी की सप्लाई शुरू की गई है। इसके साथ ही अब तक 5.86 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है यानी अब तक 30 फीसदी से ज्यादा नल से पानी मिल रहा है।

The post लखनऊ: पीएम मोदी आज करेंगे यूपी में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का आगाज appeared first on The Sunday views.

पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, कहा कोरोना गया नहीं है, बरतते रहें सतर्कता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन शुरू हो चुका है। कोरोना काल के बीच ऐसा कई बार हुआ है जब प्रधानमंत्री देशवासियों से रूबरू हुए हैं, जिसमें उन्होने कई बड़े ऐलान भी किए।उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतीयों ने एक बहुत लंबा सफर तय किया है। समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है अधिक सुधार करना है। भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर मृत्यु दर 83 है. इसके विपरीत, अमेरिका, ब्रिटेन ब्राजील जैसे कई देशों में यह संख्या 600 से अधिक है। भारत अन्य समृद्ध देशों की तुलना में अपने नागरिकों के जीवन को बचाने में सफल रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे doctors, nurses, health workers इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है. ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।

The post पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, कहा कोरोना गया नहीं है, बरतते रहें सतर्कता appeared first on The Sunday views.

नई दिल्ली: आज शाम 6 बजे पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ट्वीट कर लोगों से कहा ‘आप जरूर जुड़ें’
नई दिल्ली। विषवेश तिवारी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने आज दोपहर को ट्वीट कर दी और इसी के साथ लोगों से जुड़ने की अपील भी की। कोरोनाकाल संकट के बीच पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’

आपको बता दें प्रधानमंत्रीने अपने हर संबोधन में लोगों से नियमों का पालन करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील करते हुए नजर आते हैं। प्रधानमंत्री ने देश को जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का मंत्र दिया है।

गौरतलब है कि देश में इस वक्त त्योहारों का वक्त चल रहा है और आने वाले दिनों में लगातार त्योहार ही त्योहार हैं। ऐसे में सरकार की ओर से एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है। हाल ही में भले ही कोरोना के केस में कमी आई हो, लेकिन त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ हो सकती है ऐसे में सावधानी के तौर पर सरकार की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है।

The post नई दिल्ली: आज शाम 6 बजे पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ट्वीट कर लोगों से कहा ‘आप जरूर जुड़ें’ appeared first on The Sunday views.

खास रिपोर्ट: पीएम मोदी के मन की बात और ट्रेडिशनल इंडस्ट्री, यह है जमीनी हकीकत
वाराणसी। उमेश सिंह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में ट्रेडिशनल इंडस्ट्री को आने वाले समय में रोजगार और राजस्व दोनों ही दृष्टिकोण से एक आदर्श सेक्टर बताया है लेकिन क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात और धरातल पर जो खिलौना उद्योग से जुड़े हुए लोग हैं क्या दोनों में कोई समानता है या प्रधानमंत्री जी के बातों से पूरी तरह से कारीगर इत्तेफाक नहीं रखते क्या है जमीनी हकीकत यह समझने के लिए हम पहुंचे बनारस के खिलौना उद्योग से जुड़े हुए कारीगरों के पास देखिये इस खास रिपोर्ट में:-

लकड़ी के इस खिलौने को बनाने वाले बुजुर्ग हैं नंदू जो इस कारोबार से पिछले 50 सालों से जुड़े हुए हैं और लकड़ी के सामन बनाने का काम करते हैं। आज भी महज ₹4000 महीने की मजदूरी पर काम कर रहे हैं। नंदू का कहना है कि प्रधानमंत्री जी अगर चाहते हैं कि इस विधा से जुड़े हुए कारीगर और जो कुशल मजदूर हैं उनकी बेहतरी हो तो सबसे पहले उन को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बनाए हुए मालवीय के और उनको मार्केट मिले। क्योंकि जब तक माल बिकेगा नहीं उनको काम मिलेगा नहीं और जब तक काम नहीं मिलेगा तब तक उनको जो उनको वाजिद मजदूरी है वह नहीं मिलेगी। तो नंदू चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी मालवीय के इसके लिए वह उनकी पीड़ा को समझें। दूसरी तरफ पिछले 20 सालों से इस रोजगार से जुड़े हुए गौतम कहते हैं कि सिर्फ सम्मान कर देने से या ट्रेडिशनल इंडस्ट्री बता देने भर से इस विधा का कोई लाभ नहीं होने वाला, अगर प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि हम मजदूरों का या हम खिलौना उद्योग से जुड़े हुए कारीगरों का वाकई हमारा अगर कुछ बेहतर हो तो इसके लिए जरूरी है कि सरकार हमें जो सुविधाएं हैं वह सुनिश्चित करें इस लॉक डाउन के समय में बहुत से कारीगर काम छोड़कर दूसरा काम कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति न आने पाए इसके लिए सरकार को चाहिए कि वह हमारी मदद करें और इस सेक्टर में जो लोग काम कर रहे हैं उनकी बेहतरी के लिए जो आवश्यक कदम हो वह तत्काल प्रभाव से उठाए।

पिछले कई दशक से खिलौने उद्योग से जुड़े और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रामेश्वर सिंह बताते हैं कि इस उद्योग में राजस्व और रोजगार के लिए अपार संभावनाएं हैं लेकिन कुछ मूलभूत आवश्यकताएं अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा। रामेश्वर सिंह जो नेशनल अवॉर्डी हैं यह बताते हैं कि 3 मूलभूत आवश्यकताएं अगर सरकार पूरी करदे तो इस उद्योग को फैलने से कोई नहीं रोक सकता पहली आवश्यकता है कि जो लकड़ी जिससे खिलौना बनता है वह लकड़ी जो परंपरागत लकड़ी है लकड़ी की उपलब्धता पर्याप्त रूप से कार्य करो तक हो यह सरकार सुनिश्चित करें क्योंकि कोरिया की लकड़ी से ही खिलौने बनते हैं और उसकी अनुपस्थिति में यूकेलिप्टस जैसे पेड़ से जो लकड़ी मिलती है उसका हम उपयोग करते हैं। जो बहुत ज्यादा टिकाऊ नहीं होती तो अगर परंपरागत लकड़ी हमें मिलने लगे तो हम अपने इस खिलौना उद्योग को और बेहतर कर सकेंगे। दूसरी डिमांड वह कहते हैं कि एक वुडेन टेस्ट के लिए एक लैब का होना जरूरी है कि लकड़ी की आंतरिक बनावट कैसी है, लकड़ी कितने दिन टिकेगी, उस पर जो हम काम करेंगे वह किसका होगा, उससे कोई नुकसान तो नहीं होगा और तीसरा जो तकनीक है वो आधुनिक तकनीक है। आधुनिक तकनीकों को परंपरागत खिलौने से जोड़ना होगा ताकि आज की जो युवा पीढ़ी है या आज के जो बच्चे हैं उनकी डिमांड को हम पूरी कर सके।

अगर यह तीन आवश्यकताएं सरकार पूरी करने में हमारा सहयोग करती है तो इस उद्योग को और ज्यादा इसका प्रसार कर सकते हैं और ज्यादा इसमें रोजगार और राजस्व की संभावनाएं बनी हुई है इस उद्योग से जुड़े हुए एक युवा कारीगर राजकुमार का कहना है कि पिछले 6 सालों में स्थिति बदली है जबसे खिलौना उद्योग का दिया हुआ है उसके बाद से लोगों का भरोसा भी बड़ा है और कारीगर वापस भी लौटने लगे हैं लेकिन तकनीकी स्तर पर अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है और सरकार को इस ओर ध्यान आकृष्ट करना होगा हमारा सहयोग करना होगा बड़ी मशीनरी हमारे पास नहीं है सरकार को बड़ी मशीनरी स्थापित करने में हमारा सहयोग करना होगा डिजाइन को लेकर भी बहुत कुछ किया जाना है इसमें भी हमें सरकार से उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा पिछले कई सालों से जी आई प्रोडक्ट पर काम करने वाले एक्सपर्ट के तौर पर रजनीकांत का मानना है कि मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद से परंपरागत खिलौना उद्योग की तस्वीर बदली है बनारस के ही लकड़ी के खिलौने के उद्योग का उदाहरण रखते हुए वह बताते हैं कि सालाना 30 करोड़ के राजस्व वाला यह छोटा सा सेक्टर जिसमें 3000 कारीगर काम करते हैं पिछले 25 सालों में मृतप्राय हो गया था उसको मोदी सरकार ने संजीवनी दी है और जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने मन की बात में खिलौने उद्योग पर विशेष रूप से लकड़ी के खिलौनों पर उन्होंने चर्चा की उसके बाद से इस उद्योग की तस्वीर बदलेगी इस बात के प्रति वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए खिलौना उद्योग को रिवाइव करने का जो एक संकेत दिया है वह स्वागत योग्य है लेकिन अभी भी खिलौना उद्योग में बहुत सी ऐसी मूलभूत आवश्यकताएं हैं जिस पर सरकार को कारीगरों के साथ मिलकर काम करना होगा महल मार्केट उपलब्ध करा देना या प्रोडक्ट की ब्रांडिंग ही सरकार की जिम्मेदारी नहीं है सरकार को यह भी देखना होगा कि उद्योग से जुड़े हुए जो रो मटेरियल हैं और जो आधुनिक समय में तकनीकी डिमांड है उसको कारीगर कैसे पूरा करेंगे और उसमें सरकार कहां तक अपना सहयोग दे सकती है निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात ऐसे समय में हुई है जब पूरा देश इकनॉमिक स्लोडाउन से गुजर रहा है आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है नौकरियों का संकट लगातार बना हुआ है ऐसे समय में प्रधानमंत्री का यह संदेश और सरकार की यह जो मंशा है कि हम परंपरागत अपने उद्योगों के जरिए राजस्व और रोजगार।

The post खास रिपोर्ट: पीएम मोदी के मन की बात और ट्रेडिशनल इंडस्ट्री, यह है जमीनी हकीकत appeared first on The Sunday views.