Delhi Chief Minister Archives - The Sunday views

नई दिल्ली: पहले से और ज्यादा बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा, बढ़ सकता है प्रदूषण
नई दिल्ली। हवा के मध्यम चाल और तापमान में गिरावट की वजह से रविवार को राजधानी की हवा खराब श्रेणी में एक दिन के मुकाबले 23 अंक के आकडों के चढ़ाव के साथ और खराब हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 251 था। साथ ही दिल्ली- एनसीआर में शामिल गाजियाबाद में 288 के आंकड़े के साथ सबसे खराब हवा दर्ज की गई।

दरअसल इन दिनों हवा का रुख उत्तर- पश्चिम दिशा की और बना हुआ है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार में भी कमी है। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने की वजह से प्रदूषण के तत्वों को छंटने में मदद नहीं मिल रही है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की कुल 649 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे और उत्पन्न होने वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की प्रदूषण में 12 फीसदी हिस्सेदारी रही जबकि एक दिन पहले यह 15 फ़ीसदी और शुक्रवार को 13 फ़ीसदी थी।

वहीं, पीएम 10 का स्तर 187 और पीएम 2.5 का स्तर 108 के साथ खराब श्रेणी में रहा। इससे एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 175 और पीएम 2.5 का स्तर 100 रहा था। पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में रखा जाता है। सफर के अनुसार, रविवार को हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है।

इससे प्रदूषण के तत्वों को बढ़ने में मदद मिली है। वहीं, वेंटीलेशन इंटेक्स 6500 वर्ग मीटर प्रति सेकंड दर्ज किया गया है, हालांकि सोमवार से हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 15000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच सकता है। इससे राजधानी की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में भी पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद- 234
गाजियाबाद- 288
ग्रेटर नोएडा- 270
गुरुग्राम- 242
नोएडा- 273

The post नई दिल्ली: पहले से और ज्यादा बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा, बढ़ सकता है प्रदूषण appeared first on The Sunday views.

दिल्ली: DU के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मां बोली- शुरू में पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से कर दिया था इनकार
दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दूसरे समुदाय की किशोरी से दोस्ती के चलते छात्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं हिंदूवादी संगठन के लोग भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।

वहीं इस मुद्दे पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस या लॉ एंड आर्डर मेरे अधीन नहीं बल्कि केंद्र सरकार के अधीन है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया वहां जा रहे हैं। पुलिस ठीक से स्थिति हैंडल नहीं कर पा रही है। उपराज्यपाल से सवाल पूछिए।

मृतक छात्र राहुल की मां ने कहा कि शुरुआत में पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। क्योंकि चोट ज्यादा नहीं दिख रही थी लेकिन उसे आंतरिक चोटें आईं थीं जो बाद में पता चलीं। मां ने बताया कि राहुल के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नहीं दिखाई देने के कारण पुलिस मामला दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी। चाचा धर्मपाल ने भी राहुल की मां की बात पर हामी भरी और कहा कि हम उन लोगों के बारे में नहीं जानते हैं जिन्होंने राहुल को निशाना बनाया।

बता दें कि घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। ये सभी किशोरी के नजदीकी रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार 18 साल का राहुल आदर्श नगर इलाके में रहता था। वह डीयू के एसओएल से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ ही ट्यूशन पढ़ाता था जबकि उसके पिता संजय पेशे से ड्राइवर हैं। राहुल की मां रेनू ने बताया कि घटना के दिन राहुल को फ़ोन करके ट्यूशन की बात करने घर से बुलाया गया था।

वहीं, ‘आजतक’ के साथ खास बातचीत में इलाके के लोगों ने बताया कि जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त काफी लोग मौजूद थे। लेकिन कौन किसके साथ मारपीट कर रहा था यह पता नहीं चल रहा था। राहुल राजपूत के घर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक पवन शर्मा ने बताया कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन में हम खुद पुलिस के पास गए और मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पवन शर्मा ने कहा कि हम राहुल के परिवार के साथ खड़े हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते।

The post दिल्ली: DU के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मां बोली- शुरू में पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से कर दिया था इनकार appeared first on The Sunday views.