सचिव शेखर श्रीवास्तव पत्रकारों पर हो रहे हमले पर रोक लगाने की मांग डीजीपी से की


. अध्यक्ष शशिनाथ दूबे मेयर से मिलकर पत्रकारों के ‘हाउस टैक्स’, ‘वाटर टैक्स’ में 50 प्रतिशत छूट की करेंगे मांग

. पत्रकारों के लिए पीजीआई, मेडिकल कॉलेज और राम मनोहर लोहिया में सुगम चिकित्सा व्यवस्था कराई जाए

. हॉस्पिटल में राज्य मुख्यालय के पत्रकारों की सहूलियत के लिए सूचना विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद रहे

Media news : राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की आज बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि नाथ दुबे ने पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सूबे के पत्रकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री और शासन के अलंबरदारों को अवगत कराया जाए। श्री दुबे ने कहा कि कहा कि मेयर से मिलकर राज्य मुख्यालय पत्रकारों के परिजनों को ‘हाउस टैक्स’ और घरों में आने वाले पानी के टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दिया जाए।

श्री दुबे ने कहा कि

पत्रकारों के लिए पीजीआई, मेडिकल कॉलेज और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में सुगम चिकित्सा व्यवस्था कराई जाए। यदि स्वास्थ संबंधी समस्या हो तो हॉस्पिटल में जाने पर कैशलैस सुविधा के दायरे में आने वाले राज्य मुख्यालय के पत्रकारों की सहूलियत के लिए सूचना विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही मेडिकल कैंप लगा कर सभी साथियों को स्वस्थ बनाने की कोशिश की जाए।

इसी क्रम में सचिव शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि

आए दिन प्रदेश में पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है, इस पर रोक लगने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। इसके लिए डीजीपी से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। साथ ही पत्रकारों को सरकारी आवास दिलाने के लिए भी पत्राचार किया जायेगा। 

बैठक में उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, कोषध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय,राजेश सिंह, सरोज त्रिवेदी,संजय सिंह श्रीवास्तवा,अनिल कुमार सिंह, आर बी सिंह, अनिलबत्रीपति, संजय धीमन, अशोक चकलादर उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *