सोनू सूद ने किया कमाल: अब रोबोटिक हाथी मंदिरों में भगवान को चढ़ायेगा ‘फूल-माला’और प्रसाद


सोनू सूद ने किया कमाल: अब रोबोटिक हाथी मंदिरों में भगवान को चढ़ायेगा फूल-माला

संजय श्रीवास्तव

Sonu sood news: देश में पहली बार असली हाथी जैसे डील-डौल और वजन वाले एक रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल मंदिर में भगवान को फूल – माला और प्रसाद चढ़ाने या जल वर्षा करवाने के लिए किया जन शुरु हो चुका है। देश के एक मंदिर से मार्च के महीने में ही शुरू हुआ पूजा का यह नया तरीका जल्दी ही देश के दूसरे और बड़े मंदिरों मे भी जगह बना सकता है, क्योंकि इसमें ना तो हाथी पालने और उसका खर्चा उठाने का बवाल है और ना ही जानवरों के प्रति कू्ररता जैसे कोई आरोप लगने की संभावना है। ऐसे हाथी या किसी भी दूसरे जानवर से आप हफ़्ते के सातों दिन और चौबीसों घंटे काम ले सकते हैं।

तमिलनाडु के श्री शक्ति विनयगर मंदिर में काम संभाल चुका यह हाथी पहियों पर विराजमान है और उस एक बटन दबाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। धार्मिक प्रथाओं में एक आधुनिक बदलाव का संकेत बना यह हाथी हमारी पूजा पद्यति को किस तरह बदलने जा रहा है यह इसी से समझा जा सकता है कि देश के बड़े मंदिरों मे ऐसे 21 हाथी लगाने की तैयारी है।

शक्ति विनयगर मंदिर में फाईबर ग्लास का बना यह हाथी कोई तीन मीटर ऊंचा और 500 किलोग्राम वजनी है और यह सिर हिलाने, पूंछ झटकने और पानी छिड़कने की क्षमता रखता है। इसका खर्चा फिल्म अभिनेता सोनू सूद और उनके बेटे अयान ने पेटा इंडिया और पीपल फॉर कैटल के साथ मिलकर उठाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *