प्रो. रूपा सिंह ने अपनी कहानी ‘रोजलीन का मसीहा’ का पाठ कर लूटी वाहवाही


संवाददाता, लखनऊ।गोमती नगर स्थित शीरोज कैफे में हिन्दी कीं बहुचर्चित कहानीकार रूपा सिंह ने अपनी कहानी “रोजलीन का मसीहा” का भावपूर्ण वाचन किया। इंडिया इनसाइड पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित इस बतकही श्रृंखला में शहर के चुनिंदा हिन्दी प्रेमियों की उपस्थिति में हुए इस कहानी पाठ के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाओं से माहौल को गर्मजोशी से भर दिया। कार्यक्रम में मौजूद साहित्य से जुड़े लोगों ने इस कहानी की खूब तारीफ़ किया। 

प्रोफेसर रूपा सिंह अमरीक सिंह दीप पर होने वाले “इंडिया इनसाइड पत्रिका के रचनाकार सम्मान 2025” में विशिष्ट वक्ता के तौर पर राजस्थान से लखनऊ आयीं थीं।इसाई समुदाय की पृष्ठभूमि पर रची रूपा सिंह की इस कहानी धार्मिक पाखंड पर उधेड़तीं है। है।यह कहानी पहले साहित्य से जुड़ी पत्रिका वनमाली में प्रकाशित हुई है। कहानी की मुख्य पात्र एक स्त्री है, जो शोषण का शिकार है।कहानी इतनी सशक्त रही कि इसने कई श्रोताओं को भावुक और आक्रोशित कर दिया।

इस अवसर पर कथाकार शिवमूर्ति, रामकठिन सिंह, कथाकार वीरेन्द्र सारंग, महेंद्र भीष्म, कहानीकार किरण सिंह, कवि व सम्पादक सुभाष राय, कथाकार तरुण निशांत, आलोचक आशीष सिंह, कहानीकार सबाहत आफ़रीन, कवि उमेश पंकज, धनंजय, प्रभात त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन, आलोचक अजित प्रियदर्शी, रत्ना श्रीवास्तव, लघुकथाकार रियाज़ अहमद व पूनम अद्वितीय आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजन व संचालन अरुण सिंह का था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *