‘महाराष्ट्र’ के होमगार्ड 8 दिसंबर को नागपुर में करेंगे हल्ला बोल,एक कानून-एक वेतन लागू करो- संतोष शेलार


संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। अंग्रेजों द्वारा होमगार्डों पर थोपी गयी नियमावली को बदलने के लिये अब महाराष्ट्र के होमगार्ड आक्रामक मूड में आ गये हैं। जवानों को चाहिये कि देश में होमगार्डों के लिये एक कानून और एक वेतन लागू हो…। सरकार द्वारा मांगों को नजरअंदाज करने पर गुस्साये होमगार्ड आगामी 8 दिसंबर को नागपुर में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। ये बातें महाराष्ट्र होमगार्ड संतोष शेलार,सेक्श्न लीडर और राजेन्द्र जी पाचंगे,प्लाटून नायक ने कही। सेक्श् ान लीडर संतोष शेलार ने कहा कि देश में सात लाख होमगार्ड हैं और आज भी अंग्रेजों की बनायी नियमावली में जकड़े हैं। हमलोगों को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी चाहिये और देश में एक कानून और एक वेतन लागू होना चाहिये। कहा कि महंगाई के दौर में जवानों को इतना वेतन नहीं मिलता कि वे अपने परिवार को पाल सके। ना तो समय पर पूरी डयूटी मिलती है और ना ही पूरा मानदेय और ना ही कर्मचारियों की तरह पूरी सुविधाएं। जबकि हमलोग कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस के बराबर काम करतेे हैं,बावजूद हमलोगों को उपेेक्षित किया जाता है।

इसी क्रम में प्लाटून नायक राजेन्द्र जी पाचंगे ने कहा कि देश के होमगार्ड नियम व अधिनियम 1946-1947 एवं 1962-1963 में संशोधन कर सेवा नियम बनायी जाये। इसी तरह,जवानों को 365 दिनों डयूटी,पीएफ,ईएसआई जैसी सुविधाएं मिले। जवानों की सेवा अवधि 60 वर्ष की जाये,ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के आधार पर तीन वर्ष के आधार पर शासकीय सेवा में लेने का नियम लागू किया जाये। उन्होंने हुंकार भरते हुये कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार हमलोगों की मांगों को नहीं मानेगी तो हमलोग हल्ला बोल कर सरकार की नींद उड़ा देंगे।

इसी कड़ी में आगामी 8 दिसंबर को नागपुर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र होमगार्ड को 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध होने के लिए महाराष्ट्र सरकार का 8 दिसंबर 2025 को नागपुर मे सांसद का अधिवेशन लगने वाला है। उस अधिवेशन में महाराष्ट्र होमगार्ड 365 दिन रोजगार उपलब्ध देने के बारे मेें महाराष्ट्र के सभी होमगार्ड नागपुर में अनशन करने वाले हैं । नियमित रोजगार मिलने हेतु ये मांग महाराष्ट्र होमगार्ड के हर एक जवान से उठ रही है। यही मंाग पूरा करने के लिए करने के लिए नागपूर मे प्रदर्शन होने वाला है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *